📅 Monday, 07 September 2026 | 02:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 22°C (आंशिक बादल)
अन्य ख़बरे

क्रिसमस डे को लेकर बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान

📅 25 December 2023, 12:13 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
क्रिसमस डे को लेकर बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान
क्रिसमस डे को लेकर बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने क्रिसमस को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होने लोगों से अपील की कि क्रिसमस डे का सेलिब्रेशन पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक है और सनातन को मानने वाले लोगों को पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण नहीं करना चाहिए. धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से अपील की कि वह अपने बच्चों को सांता क्लॉस के बजाय हनुमानजी की पूजा के लिए प्रेरित करें.

मीडिया से बात करते हुए बाबा बागेश्वर ने कहा यह क्रिसमस सनातनी संस्कृति के अनुरूप नहीं है. अभिभावकों को अपने बच्चों को सांता क्लॉस के पास ना भेजकर आसपास के मंदिरों में हनुमानजी के पास भेजना चाहिए. आज मातृ-पितृ पूजन, तुलसी पूजन दिवस भी है. मातृ-पितृ पूजन कराया जाए, तुलसी पूजन कराया जाए.

सांता क्लॉस आएगा...गिफ्ट लाएगा...ये क्या हम पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण कर रहे हैं? भारतीय और सनातनियों को इस पर विचार करना चाहिए और पाश्चात्य संस्कृति का बहिष्कार करना चाहिए. अभिभावकों को अपने बच्चों को हनुमानजी, मीराबाई और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों की तरफ प्रेरित करना चाहिए, ना कि पाश्चात्य संस्कृति की तरफ.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें