📅 Tuesday, 29 September 2026 | 05:02 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,790 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,500 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

कांग्रेस एक्शन मोड़ में : कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मुश्किलें बढ़ना तय

📅 26 April 2022, 11:20 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस एक्शन मोड़ में : कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मुश्किलें बढ़ना तय
कांग्रेस एक्शन मोड़ में : कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मुश्किलें बढ़ना तय

पंजाब : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मुश्किलें बढ़ना तय है. सुनील जाखड़ के खिलाफ कांग्रेस पार्टी मंगलवार को बड़ी कार्रवाई कर सकती है. इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री के.वी. थॉमस पर भी कांग्रेस पार्टी कार्रवाई कर सकती है. कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को केंद्रीय अनुशासनात्मक कमेटी की बैठक बुलाई है. 

केंद्रीय अनुशासनात्मक कमेटी की बैठक सुबह करीब 11ः30 बजे कांग्रेस वॉररूम में आयोजित की जाएगी. दो सप्ताह पूर्व कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनात्मक कमेटी की बैठक बुलाकर सुनील जाखड़ और के.वी. थॉमस को कारण बताओ नोटिस दिया था. दोनों ही नेताओं को एक हफ्ते के भीतर अपनी बात पार्टी के अनुशासनात्मक कमेटी के सामने रखने को कहा गया था.

थॉमस ने तो पार्टी के अनुशासनात्मक कमेटी को अपना जवाब भेजा दिया, लेकिन सुनील जाखड़ ने कोई जवाब नहीं दिया. अब दोनों नेताओं के मसले पर अनुशासनात्मक कमेटी की बैठक मंगलवार को होगी. दरअसल पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर सुनील जाखड़ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की थी. हरीश चौधरी ने अपने पत्र में लिखा है कि सुनील जाखड़ के बयान से पार्टी को पंजाब में नुकसान हुआ और वह लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करते रहे. इसके साथ ही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राहुल गांधी से मुलाकात कर सुनील जाखड़ की शिकायत की थी. हालांकि, सुनील जाखड़ ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि उनके बयान को संदर्भ से इतर समझा गया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें