📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:32 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,418.87 ▼ -1,476.83 (-2.00%) • निफ्टी 50: 22,668.30 ▼ -472.20 (-2.04%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

जम्मू-कश्मीर में फटा बादल : इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना

📅 02 May 2025, 10:28 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जम्मू-कश्मीर में फटा बादल : इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना
जम्मू-कश्मीर में फटा बादल : इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना

जम्मू-कश्मीर.

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार को एक बार फिर बादल फट गया। सेरी रामबन के ऊपरी इलाकों में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। बादल फटने के कारण रामबन जिले में चंबा सेरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 44) पर भूस्खलन हुआ है। नेशनल हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने से किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।

जिले के चंबा सेरी इलाके में भूस्खलन के बाद शुक्रवार दोपहर को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर दोनों तरफ से यातायात को रोका गया है। अचानक भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है। सड़क को साफ करने का काम जारी है।

स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि डल झील और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान चेतावनी जारी की गई कि डल झील, वुलर झील और अन्य झीलों में शिकारा की सवारी/नौका विहार न करें। शुक्रवार शाम को मौसम सही नहीं रहेगा। तेज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है।

जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के कारण चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वीडियो सलाल बांध से है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में 20 अप्रैल 2025 को तड़के बादल फटने की घटना हुई थी। बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। इस घटना में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 3 लोगों की मौत हो गई थी।

कई मकान, दुकानें, और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। बाादल फटने के बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे भी भूस्खलन के कारण बंद हो गया था। यातायात प्रभावित हुआ था। स्थानीय प्रशासन और सेना ने राहत और बचाव कार्य किए थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें