बड़ी खबर : खाते में आएंगे 4000 रुपये, कही आपका ना हटा तो नहीं दिया - लिस्ट में चेक कर अपना नाम
नई दिल्ली. किसानों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो ये खबर बस आपके लिए है. पीएम किसान योजना के तहत 10वीं किस्त जारी करने की तारीख तय हो गई है. सरकार की तरफ से किस्त ट्रांसफर करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम भी कर लिए गए हैं.
सरकार ने तय की किस्त जारी करने की डेट?
केंद्र सरकार अब तक 11.37 करोड़ किसानों को 1.58 लाख करोड़ रुपये भेज चुकी है. अब केंद्र सरकार 15 दिसंबर 2021 तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली यानी 10वीं किस्त जारी करने की योजना बना रही है. गौरतलब है कि सरकार ने पिछले साल 25 दिसंबर 2020 को किसानों को पैसा ट्रांसफर किया था.
ऐसे चेक करें अपनी किस्त का Status
किसानों के खाते में आएंगे 4 हजार रुपये?
इस योजना के तहत जिन किसानों के खाते में पीएम किसान की 9 वीं किस्त नहीं आई है उन्हें अब अगली किस्त के साथ पिछली राशि भी मिल जाएगी. यानी किसानों को अब 4000 रुपये मिलेंगे. लेकिन आपको बता दें कि यह सुविधा उन किसानों को ही मिलेगी जिन्होंने 30 सितंबर से पहले रजिस्ट्रेशन कराई होगी. अगर आपने भी आवेदन किया है उसे स्वीकार कर लिया जाता है तो आपको एक साथ 4000 रुपये मिलेंगे.
कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
किसानों को है 10वीं किस्त का इंतजार
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब किसानों को 10वीं किस्त का इंतजार है. अब तक किसानों के खाते में इस योजना की 9 किस्त डाली जा चुकी है. आपको बता दें कि केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में सलाना 2,000 रुपये की तीन किस्त यानी 6000 रुपये डायरेक्ट भेजती है. इस योजना का उद्देश्य देश के किसानों की आमदनी को बढ़ाना और सीधे तौर पर उनकी आर्थिक मदद है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →