📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,636.81 ▼ -134.91 (-0.19%) • निफ्टी 50: 22,736.35 ▼ -43.90 (-0.19%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

सोने की कीमत में आज बड़ी गिरावट

📅 13 July 2021, 01:59 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सोने की कीमत में आज बड़ी गिरावट
सोने की कीमत में आज बड़ी गिरावट

सोने-चांदी  की कीमतों में आज फिर गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में अगर आप सोना चांदी खरीदने का सोच रहे हैं तो ये अच्छा मौका है. बता दें कि गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार आज 22 कैरेट सोने का भाव 46,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं. इसके अलावा अगर चांदी की बात की जाए तो इसके दाम में भी आज नरमी देखने को मिली है.

पिछले साल अगस्त में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56,000 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. वहीं गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार आज सोना 46,710 रुपये प्रति 10 पर ट्रेड कर रहा है. यानी अब भी गोल्ड 10,000 रुपये सस्ता मिल रहा है.

यहां चेक करें सोने की कीमत

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 46,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं मुम्बई में 46,710 रुपये प्रति 10 ग्राम. चेन्नई और कोलकता में 45,070 रुपये व 47,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसी तरह 24 कैरेट सोने की कीमत की बात की जाए तो यह दिल्ली में 50,850 रुपये, मुंबई में 47,710 रुपये चेन्नई में 49,170 रुपये और कोलकाता में यह दर 50,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

चांदी की कीमत 

दिल्ली में 69,100 रुपये प्रति 1 किलोग्राम है.
मुंबई में 69,100 रुपये प्रति 1 किलोग्राम है.
चेन्नई में 73,800 रुपये प्रति 1 किलोग्राम है.
कोलकाता में यह दर 69,100 रुपये प्रति 1 किलोग्राम है.

इस तरह चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता

बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. ‘BIS Care app’ से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. इस ऐप (App) के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं. इस ऐप में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें