📅 Tuesday, 29 September 2026 | 07:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,860 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Bank of Baroda Recruitment 2022 : स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए नया नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से पहले करना होगा आवेदन

📅 08 March 2022, 10:10 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Bank of Baroda Recruitment 2022 : स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए नया नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से पहले करना होगा आवेदन
Bank of Baroda Recruitment 2022 : स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए नया नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से पहले करना होगा आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Bank of Baroda Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर 24 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च से शुरू की जा चुकी है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट, MSME और कॉरपोरेट क्रेडिट डिपार्टमेंट में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 105 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 13 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 5 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 23 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 7 पद और अनारक्षित वर्ग के लिए 57 पद शामिल हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 24 साल और अधिकतम आयु 34 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है इसलिए उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू आदि के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार के लिए आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर 24 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें