📅 Tuesday, 29 September 2026 | 06:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,630 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Bank holidays November 2022 : नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

📅 03 November 2022, 01:05 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Bank holidays November 2022 : नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
Bank holidays November 2022 : नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

नवंबर का महीना में... अक्‍टूबर में बैंकों को भरपूर छुट्टियां मिलीं थी। इस महीने में सिर्फ 9 दिन ही बैंक खुले थे। नवंबर में बैंकों में ज्‍यादा छुट्टियां नहीं है। इस महीने केवल 10 ही बैंक अवकाश होंगे। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना है तो ब्रांच जाने से पहले नवंबर में छुट्टियों की लिस्ट चेक कर ले वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है। आइए जानते हैं कि नवंबर 2022 महीने में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे।

नवंबर 2022 में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक सभी निजी और सरकारी बैंकों की छुट्टियां तय करता है। आरबीआई हर साल छुट्टियों का कैलेंडर तैयार करता है। नवंबर के महीने में देशभर में 10 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे। इसमें से कई अवकाश राष्‍ट्रीय भी शामिल है।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

राज्यों और शहरों में बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग होती है। बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते हैं। त्योहार वाले महीने में भले ही बैंको के ब्रांच बंद रहे। लेकिन इस दौरान आप अपने बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन मोड पर कर सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस सभी दिन उपलब्ध रहेगी।

Bank holidays November 2022

1 नवंबर : कन्नड़ राज्योत्सव और कुट के कारण बेंगलूरु और इंफाल में बैंकों की छुट्टी

6 नवंबर : रविवार की वजह से बैंक बंद

8 नवंबर : गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, रहास पूर्णिमा और वांगला फेस्टिवल

11 नवंबर : वांग्ला फेस्टिवल और कनकदासा जयंती

12 नवंबर : महीने का दूसरा शनिवार

13 नवंबर : रविवार साप्ताहिक अवकाश

20 नवंबर : रविवार साप्ताहिक अवकाश

23 नवंबर : सेंग कुत्सनेम पर्व पर शिलांग

26 नवंबर : महीने का चौथा शनिवार

27 नवंबर : रविवार साप्ताहिक अवकाश

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें