Bank Holidays in February 2022 : 15 फरवरी से 11 दिन बंद रहेंगी BANK सेवाएं
15 फरवरी से शुरू होगा अवकाश
बैंक ब्रांच कब बंद रहेंगी ये उन उन ग्राहकों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है जिन्हें व्यक्तिगत रूप से बैंक में जाकर काम कराना हो। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से जारी छुट्टियों की सूची पर नजर डालें तो 15 फरवरी से अवकाश शुरू होंगे। इनमें गुरु रविदास जयंती, छत्रपति शिवाजी जयंती और मोहम्मद हजरत अली के जन्मदिन के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 23 और 24 फरवरी को कर्चमारियों की हड़ताल के कारण भी बैंक ब्रांच में काम नहीं हो सकेगा। वहीं पांच दिन रविवार और शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, वीकेंड पर भी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चलती रहेंगी, जिससे ग्राहकों को राहत मिलती है।
बैंक हड़ताल से सेवाएं होंगी प्रभावित
गौरतलब है कि बैंक कर्मचारी 23 और 24 फरवरी को एक बार फिर से हड़ताल करने वाले हैं। बैंक कर्मचारी सरकार की श्रमिक और जन विरोधी नीतियों को कारण बताते हुए हड़ताल करने वाले हैं। इस दो दिनी हड़ताल के लिए सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स (सीटीयू) और अन्य संगठनों ने मिलकर 23 और 24 फरवरी बैंक हड़ताल करने का आह्वान किया है। इस हड़ताल में देश भर के सभी बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ की केंद्रीय कमेटी ने भी इस हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है।
राज्यों में अलग-अलग होते हैं अवकाश
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने फरवरी में कई दिन बैंक के बंद होने का एलान अपनी सूची में किया है। हालांकि, ऑनलाइन मोड में बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। राज्यों में अलग-अलग दिन त्योहार के कारण छुट्टी रहने वाली है। कई राज्यों और शहरों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। दरअसल, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले त्योहारों पर भी निर्भर करती है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
What is PM Kisan Mandhan Yojana : क्या है पीएम किसान मानधन योजना? अन्नदाताओं को हर साल मिलेंगे 36 हजार रुपये-स्पेशल योजनाएं