📅 Friday, 27 November 2026 | 06:23 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 84,328.59 ▲ +1,892.59 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,884.50 ▲ +534.80 (+2.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹122,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹150,700 • ☀️ उज्जैन: 16°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

चिराग पासवान को एक और झटका, सरकारी बंगला खाली करने का आदेश

📅 10 August 2021, 09:11 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चिराग पासवान को एक और झटका,  सरकारी बंगला खाली करने का आदेश
चिराग पासवान को एक और झटका, सरकारी बंगला खाली करने का आदेश

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष पद से बेदखल किए जाने के बाद जमुई सांसद चिराग पासवान को एक और बड़ा झटका लगा है. चिराग पासवान को 12 जनपथ स्थित सरकारी बंगला खाली करना पड़ सकता है. केंद्र सरकार ने चिराग को अपने पिता रामविलास पासवान के सरकारी बंगले को खाली करने का आदेश दिया है.

दरअसल, रामविलास पासवान पिछले कई सालों से 12 जनपथ स्थित इस सरकारी बंगले में ही रह रहे थे. पिछले साल उनका निधन हो गया. ऐसे में सरकार ने चिराग को 12 जनपथ स्थित उनके पिता के नाम से आवंटित सरकारी बंगले को खाली करने का आदेश दिया है. शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले संपदा निदेशालय ने 14 जुलाई को बंगला खाली करने का नोटिस दिया है.

हालांकि, चिराग पासवान ने बंगला खाली करने लिए शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय से कुछ और समय की मांग की थी, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली. चिराग पासवान ने निदेशालय से यह सवाल किया था कि क्या वह पिता की मृत्यु की पहली बरसी तक 12 जनपथ स्थिति मौजूदा सरकारी बंगला अपने पास रख सकते हैं? अब इस आदेश के बाद ऐसा लग रहा है कि केंद्र ने चिराग पासवान की मांग को ठुकरा दिया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल