📅 Friday, 27 November 2026 | 10:38 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 84,123.33 ▼ -205.26 (-0.24%) • निफ्टी 50: 25,804.65 ▼ -79.85 (-0.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹125,670 • 🥈 चांदी (1kg): ₹158,300 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

अमरनाथ यात्रा 30 जून 2022 से शुरू होगी : कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूरी

📅 27 March 2022, 07:54 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अमरनाथ यात्रा 30 जून 2022 से शुरू होगी : कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूरी
अमरनाथ यात्रा 30 जून 2022 से शुरू होगी : कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूरी

जम्मू कश्मीर : जम्मू कश्मीर के गवर्नर के दफ्तर की ओर से जानकारी दी गई है कि इस बार अमरनाथ यात्रा 47 दिनों तक चलेगी और परंपरा के अनुसार रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. इस साल 30 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होगी. 

जम्मू कश्मीर के गवर्नर मनोज सिन्हा ने रविवार को अमरनाथ श्राइन बोर्ड के साथ यात्रा को लेकर बैठक की. इस बैठक और यात्रा की जानकारी देते हुए गवर्नर के दफ्तर की ओर से ट्विटर पर लिखा गया, "आज श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के साथ बैठक की. 43 दिन चलने वाली पवित्र तीर्थयात्रा 30 जून को सभी कोविड प्रोटोकॉल के साथ शुरू होगी और परंपरा के अनुसार रक्षा बंधन के दिन खत्म होगी. हमने आने वाले दिनों में होने वाली यात्रा के अलावा भी कई अन्य मुद्दों पर गहराई से चर्चा की. 

अमरनाथ यात्रा के लिए अप्रैल से तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड हाल ही में इस बात की घोषणा की थी. श्राइन बोर्ड ने अप्रैल से ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पंजीकरण शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र के तीर्थस्थल में तीर्थयात्रियों की आवाजाही के लिए आरएफआईडी आधारित ट्रैकिंग की जाएगी.

 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल