📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:29 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,418.87 ▼ -1,476.83 (-2.00%) • निफ्टी 50: 22,668.30 ▼ -472.20 (-2.04%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

कांग्रेस कर्नाटक के सभी मंत्री करोड़पति और अपराधी

📅 23 May 2023, 02:06 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस कर्नाटक के सभी मंत्री करोड़पति और अपराधी
कांग्रेस कर्नाटक के सभी मंत्री करोड़पति और अपराधी

कर्नाटक :

बैंगलुरु-कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Chief Minister Siddaramaiah in Karnataka) के साथ शपथ लेने वाले सभी 9 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये सभी मंत्री करोड़पति भी हैं, जिनकी औसत संपत्ति 229 करोड़ रुपए बताई जाती है। शपथ लेने वाले मंत्रियों ने अपने आपराधिक रिकार्ड जारी किए,

जिनमें चार के खिलाफ गंभीर मामले, जबकि पांच मंत्रियों के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं। इनमें उपमुख्यमंत्री शिवकुमार सबसे अमीर हैं। इनके पास 1314.8 करोड़ रुपए की अकूत संपत्ति है, जबकि मल्लिकार्जुन खडग़े के बेटे प्रियांक खडग़े के पास सबसे कम 16.83 करोड़ की संपत्ति (Mallikarjun Kharge’s son Priyank Kharge has the least assets of 16.83 crores.) है। मंत्रियों में 6 बेहद पढ़े-लिखे, जबकि तीन मंत्री 8वीं से 12वीं पास तक हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पुलिस प्रशासन को आदेश दिया कि उनके लिए ‘जीरो ट्रैफिक प्रोटोकॉल’ नहीं होगा, यानी ट्रैफिक नहीं रोका जाए। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि इससे लोगों को काफी परेशानी होती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें