नाथद्वारा

दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण आज : मिराज परिवार ने किया संत मुरारी बापू का भव्य स्वागत

sunil paliwal-Anil paliwal
दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण आज : मिराज परिवार ने किया संत मुरारी बापू का भव्य स्वागत
दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण आज : मिराज परिवार ने किया संत मुरारी बापू का भव्य स्वागत

नाथद्वारा : (नरेन्द्र पालीवाल, नानालाल जोशी...) संत मुरारी बापू का ततःकिमः पहूंचने पर मिराज ग्रुप के सीएमडी श्री मदन पालीवाल के परिजनों ने आरती उतार कर किया बापू का स्वागत किया. 

राष्ट्रीय संत मुरारी बापू देर शाम को विशेष चार्टर प्लेन से डबोक एयरपोर्ट पहुंचे. वहाँ से सडक मार्ग होते हुए नाथद्वारा पहुंचे. आज से शुरू होने वाली कथा के पूर्व कार्यक्रम के आयोजक श्री मदन पालीवाल के निवास पहुंचे थे.

दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण 

नाथद्वारा : राजस्थान में श्रीजी की धरा नाथद्वारा-राजसमंद में संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से 29 अक्टूबर 2022 से 6 नवंबर 2022 तक आयोजित होने वाले विश्वास स्वरूपम लोकार्पण महोत्सव का आगाज शनिवार 29 अक्टूबर 2022 को होगा. विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम के लोकार्पण पर आयोजित मुरारी बापू की रामकथा के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में बनी शिव प्रतिमा की ऊंचाई 369 फीट है, जिसे विश्वास स्वरूपम नाम दिया गया है.

संत कृपा सनातन संस्थान द्वारा तैयार किया गया है. लोकार्पण समारोह 29 अक्टूबर 2022 से शुरू होकर 6 नवंबर 2022 तक चलेगा और इसकी शुरूआत मुरारी बापू की राम कथा से होगी.

नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनी यह प्रतिमा 51 बीघा की पहाड़ी पर बनी है. इस प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान एवं अल्लड़ की मुद्रा में विराजित हैं. प्रतिमा की ऊंचाई इतनी है कि जो कई किलोमीटर दूर से ही नजर आने लग जाती हैं. रात में भी यह प्रतिमा स्पष्ट रूप से दिखाई दे, इसके लिए विशेष लाइट्स की व्यवस्था भी की गई है.

  • दुनिया की 5 सबसे ऊंची शिव प्रतिमाएं...

  • विश्वास स्वरूपम : राजस्थान- 369 फीट

  • कैलाशनाथ महादेव मंदिर : नेपाल- 143 मीटर

  • मरूद्वेश्वर मंदिर, कर्नाटक : 123 मीटर

  • आदियोग मंदिर, तमिलनाडु : 112 मीटर

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News