📅 Saturday, 24 October 2026 | 02:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.65 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,840 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
नाथद्वारा

विश्वहिंदू परिषद-बजरंगदल के नाथद्धारा में विहिप द्धारा 5100 आहुतियां दी

📅 30 December 2018, 07:15 PM • ✍️ Nanalal Joshi-Narendra Paliwal...✍ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
विश्वहिंदू परिषद-बजरंगदल के नाथद्धारा में विहिप द्धारा 5100 आहुतियां दी
विश्वहिंदू परिषद-बजरंगदल के नाथद्धारा में विहिप द्धारा 5100 आहुतियां दी

? संत समाज संपूर्ण हिंदू समाज को साथ लेकर उद्धवलित होने की चेतावनी -ज्ञानानंद महाराज

नाथद्वारा। विश्वहिंदू परिषद-बजरंगदल के द्धारा श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण में आ रही तमाम बाधाओ को दूर करने के लिए संपूर्ण राष्ट्र सहित राजसमंद जिले में चल रहे विजय महामंत्र जप अनुष्ठान की पूर्णाहुति नाथद्धारा स्थित वैकुंठ व्यायामशाला में हवन यज्ञ जप अनुष्ठान कर पूर्णाहुति के साथ महंतं ज्ञानानंद महाराज व शिवानंद महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।

जिला सहमंत्री श्री मुकेश जोशी, बजरंगदल प्रखंड संयोजक श्री पूरन श्रीमाली ने पालीवाल वाणी को बताया कि व्यायामशाला पर हनुमान मंदिर प्रांगण में विजय महामंत्र संतो के सानिध्य व संगठन पदाधिकारियो द्धारा 5100 आहुति लगाकर हवन जप किया। इस अवसर पर धर्मसभा मे महंत ज्ञानानंद महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण का रास्ता अब साफ नही होता है, तो समस्त संत समाज संपूर्ण समाज को साथ लेकर उद्धवलित होता है, तो संपूर्ण जिम्मेदारी संवैधानिक संस्थाओं पर बैठे जिम्मेदार व्यक्तियों की होगी। राजसमंद जिले में विहिप के कार्यकर्ता लगातार अनुष्ठानों के माध्यम से समाज जागरण का काम कर रहे है। इस अवसर पर महंत शिवानन्द महाराज ने कहा कि जहाँ करोडों लोगों की आस्था का विषय है। केंद्र सरकार व न्यायालय को तुरंत विचार करना चाहिए। इस अवसर जिला धर्माचार्य गोपाल जोशी, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख भगवतीलाल पालीवाल, विभाग संयोजक गजेंद्र पालीवाल, गोवर्धन उपाध्यय, प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष उमेश सोनी, गोविंद प्रजापत, पूरण श्रीमाली, धनराज मीणा, राजीव पालीवाल, श्याम सोनी, आनंदीलाल माली, विमल ईनाणी, गोपाल सनाढय, दशरथ सिंह, कमलेश पालीवाल, विकास बागोरा, अमित औदीच्य, घनश्याम शर्मा, बंसीलाल माली, प्रकाश माली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। उपरोक्त जानकारी युवा समाजसेवी निलेश पालीवाल ने पालीवाल वाणी को दी।

paliwalwani.com
पालीवाल वाणी ब्यूरो से Nanalal Joshi-Narendra Paliwal...✍
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें