📅 Tuesday, 29 September 2026 | 08:23 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
नाथद्वारा

नागदा ब्राह्मण समाज के पंड़ित श्री हीरालाल जोशी का निधन-श्रद्वाजंलि अर्पित

📅 19 July 2020, 11:00 PM • ✍️ Narendra Paliwal-Nanalal Joshi • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नागदा ब्राह्मण समाज के पंड़ित श्री हीरालाल जोशी का निधन-श्रद्वाजंलि अर्पित
नागदा ब्राह्मण समाज के पंड़ित श्री हीरालाल जोशी का निधन-श्रद्वाजंलि अर्पित

बामन हेड़ा । नागदा ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी पंडित श्री हीरालाल पिता लख्मीचंद्र जी जोशी का कल दिनांक 18 जूलाई 2020 को बामन हेड़ा तहसील नाथद्वारा जिला राजसमंद, राजस्थान में दुखद निधन हो गया। आप सर्वश्री राजेश जोशी, ओमकार जोशी के पूजनीय पिताजी थे। श्री हीरालाल जोशी हंसमुख, मिलनसार और सबके चहेते थे। आपने अपने जीवन काल में काफी संघर्ष करते हुए पंड़ितताई और ज्योतिषाचार्य में उम्दा मुकाम हासिल किया। आप हमेशा समाज उत्थान के लिए काम करते रहे है, आपके निधन के समाचार मिलते ही शोक की लहर छा गई। आपके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई, जिसकी पूर्ति होना संभव नहीं है। आपके बताएं गए सदकार्यो पर समाजजन हमेशा अमल करते हुए बताए गए मार्ग पर हमेशा चलकर समाज उत्थान के लिए प्रत्यत्नशील बने रहेगे। 

● श्रद्वाजंलि : समाजसेवी पंड़ित श्री हीरालाल जोशी को पालीवाल वाणी समाचार पत्र, नागदा ब्राह्मण समाज, मेनारिया ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Narendra Paliwal-Nanalal Joshi...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें