📅 Monday, 14 September 2026 | 01:13 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,550 🥈 चांदी (1kg): ₹239,900 🌧️ उज्जैन: 27°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
नाथद्वारा

श्री वीरेंद्र पुरोहित राजसमंद भाजपा जिलाध्यक्ष मनोनित

📅 30 January 2019, 05:34 AM ✍️ Nanalal Joshi-Narendra Paliwal...✍ ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री वीरेंद्र पुरोहित राजसमंद भाजपा जिलाध्यक्ष मनोनित
श्री वीरेंद्र पुरोहित राजसमंद भाजपा जिलाध्यक्ष मनोनित

नाथद्वारा। ब्राह्मण समाज की अप्रेक्षा करने का परिणाम भुगत चुकी भाजपा ने ब्राह्मणों को महत्व देने का मन करते हुए पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी नाथद्वारा के दिग्गज भाजपा नेता श्री वीरेन्द्र पिता फतहलाल पुरोहित को राजसमंद जिलाघ्यक्ष मनोनित किया। लोकसभा चुनाव से ठीक तीन माह पूर्व नवीन टीम का गठन करते हुए सोमवार को भाजपा ने 15 जिला अध्यक्ष को बदल कर नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा करते ही पालीवाल समाज में हर्ष की लहर छा गई। श्री वीरेन्द्र पुरोहित के नाम की घोषणा होते ही भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के समर्थक राजसमंद जिलाध्यक्ष श्री भंवरलाल शर्मा हटाकर नाथद्वारा के श्री वीरेंद्र पुरोहित को जिलाध्यक्ष बनने से किरण माहेश्वरी को जोरदार झटका लगा। श्री वीरेन्द्र पुरोहित नाथद्वारा से विधान सभा के प्रबल दावेदार के रूप में आगे चल रहे थे। लेकिन भाजपा ने उनको टिकिट नहीं देकर भारी गलती करी, जिसका नतीजा यह रहा कि नाथद्वारा की सीट कांग्रेस ने जीत ली। तभी से भाजपा के आला पदाधिकारी श्री वीरेन्द्र पुरोहित को बड़ा पद देने का मन बना चुके थे। जिसकी परिणिति जिलाध्यक्ष के रूप में मिली। आरएसएस से गहरा रिश्ता एवं उदयपुर विधायक श्री गुलाबचंद कटारिया के काफी नजदीक बताएं जाते है।

? सभी के साथ काम करूगां : श्री वीरेन्द्र पुरोहित

श्री वीरेंद्र पुरोहित को राजसमंद जिलाध्यक्ष बनने पर पालीवाल वाणी इंदौर के संपादक सुनील पालीवाल ने बधाई देते हुए चर्चा की। इस दौरान दुरभाष पर कहा कि में सभी कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर पाट्री की मजबूती के लिए काम करूंगा। गुटबाजी में कतई विश्वास नहीं करता। में किसी खेमे से नहीं हुं, में श्री गुलाबचंद कटारिया के नजदीक हुं उतना ही विधायक किरण माहेश्वरी के साथ हुं। हम सब मिलकर संगठन को मजबूत करने का काम करेगें। श्री वीरेन्द्र पालीवाल को सर्वश्री पालीवाल समाज एवं मेनारिया ब्राह्मण, पालीवाल वाणी समूह, मामादेव जिर्णोद्ववार भक्त मंड़ल बिजनोल, श्रीजी प्रेस क्लब, हेमंत पालीवाल, शरद बागोरा, भरत बागोरा, दीपक पालीवाल, राजेश पालीवाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
पालीवाल वाणी ब्यूरो से-Nanalal Joshi-Narendra Paliwal...✍
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें