शोक संदेश : पालीवाल समाज नाथद्वारा की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमति गोविंद देवी जोशी का निधन
नाथद्वारा. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी नाथद्वारा के समाजजनों को अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि पालीवाल समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती गोविंद जी देवी जोशी धर्मपत्नी स्व. मुकुंद जी जोशी का निधन कल दिनांक 23 मई 2025 शुक्रवार को निधन हो गया है. जिनकी अंतिम यात्रा निज निवास तंबाकू वाली गली, श्री नाथद्वारा जिला राजसमंद, राजस्थान से प्रस्थान होकर मोक्षधाम पहुंची, जहां अंतिम दाह संस्कार संपन्न हुआ. आप सर्वश्री हरीकृष्ण जोशी, लोकेश जोशी की पूजनीय माताजी थी.
हम आनंदकंद प्रभु श्रीनाथजी से प्रार्थना करते हैं कि वह दिवंगत आत्मा श्रीचरणों में स्थान देकर मोक्ष प्रदान करें एवं रोते बिलखते परिजनों को यह असीम वेदना सहन करने की शक्ति व सामर्थ्य प्रदान करें. हम स्वर्गस्थ आत्मा को पुनश्च कोटि-कोटि नमन करते हुए हार्दिक श्रद्धांजलि एवं भावांजलि अर्पित करते हैं. नाथद्वारा सहित कई पालीवाल समाज के समाजसेवियों ने विन्रम श्रद्वाजंलि अर्पित की.
शोकाकुल : समस्त जोशी परिवार, तंबाकू वाली गली, श्री नाथद्वारा M. 9929179874(H) 9829204952 (L)
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
नाथद्वारा नगर पालिका में फंसा रोमांचक पेंच : 20-19-1 के समीकरण में ब्रजवासी समाज बना किंगमेकर, निर्दलीय प्रकाश सनाढ्य के हाथ में सरकार की चाबी
नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव परिणाम: कांटे के मुकाबले में भाजपा 13–8 से आगे, वार्ड 9 में महज 2 वोटों से हुआ फैसला