📅 Sunday, 11 October 2026 | 02:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
मुम्बई

Mumbai : गर्लफ्रेंड ने नहीं उठाया फोन तो 24 वर्षीय युवक ने कर ली आत्महत्या

📅 11 December 2021, 10:29 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Mumbai : गर्लफ्रेंड ने नहीं उठाया फोन तो 24 वर्षीय युवक ने कर ली आत्महत्या
Mumbai : गर्लफ्रेंड ने नहीं उठाया फोन तो 24 वर्षीय युवक ने कर ली आत्महत्या

मुंबई के देवनार इलाके में एक 24 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर इस लिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसकी एक महिला मित्र ने उसका फोन नहीं उठाया। मृतक की पहचान मानव लालवानी के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है।

पुलिस ने मीडिया को बताया कि पीड़ित और उसकी महिला मित्र दोस्तों के साथ देर रात पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी खत्म होने के बाद घर पहुंचने पर, उसने फोन पर उससे संपर्क करने की कोशिश की पर उसने फोन नहीं उठाया। उससे संपर्क करने में बार-बार विफल होने पर, उसने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।”

मंगलवार सुबह उसके माता-पिता ने उसे छत पर लटका पाया और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है और लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें