📅 Saturday, 31 October 2026 | 03:03 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
मुम्बई

रणवीर सिंह पर FIR : NGO ने कहा न्यूड फोटो शूट से महिलाओं की भावनाएं आहत हुईं

📅 27 July 2022, 01:36 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रणवीर सिंह पर FIR : NGO ने कहा न्यूड फोटो शूट से महिलाओं की भावनाएं आहत हुईं
रणवीर सिंह पर FIR : NGO ने कहा न्यूड फोटो शूट से महिलाओं की भावनाएं आहत हुईं

मुंबई : एक्टर रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। एक NGO ने उनके खिलाफ मंगलवार को मुंबई में FIR दर्ज कराई है। आरोप लगाया गया है कि रणवीर ने सोशल मीडिया पर न्यूड फोटोज शेयर कर महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है। NGO के वकील ने मीडिया से कहा कि पुलिस ने जांच के लिए 48 घंटे का समय मांगा था। इसके बाद रणवीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वकील ने बताया कि IPC की धारा 292 के तहत 5 साल और धारा 293 के तहत 3 साल की सजा का प्रावधान है। वहीं, आईटी एक्ट 67 A के तहत 5 साल की सजा हो सकती है।

मुंबई पुलिस ने बताया रणवीर के खिलाफ सोमवार को चेंबूर पुलिस स्टेशन में ललित श्याम ने शिकायत की थी। उसके बाद ही यह कार्रवाई की गई। एक्टर ने तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड फोटोज शेयर की थीं। उन्होंने ये फोटोशूट पेपर मैगजीन के लिए कराया था।

ट्विटर-इंस्टाग्राम से रणवीर की न्यूड फोटोज हटाने की मांग

शिकायतकर्ता ने कहा है कि एक्टर ने अपनी न्यूड फोटोज से महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और उनका अपमान किया है। इसलिए ट्विटर और इंस्टाग्राम से उनकी फोटो हटाई जाए। शिकायतकर्ता ने कहा कि रणवीर को गिरफ्तार किया जाए। उनके खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें