📅 Saturday, 10 October 2026 | 05:42 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
मुम्बई

CRIME NEWS : किन्नरों ने 3 माह की ​बच्ची का अपहरण कर नदी में ​फेंका

📅 10 July 2021, 03:57 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
CRIME NEWS : किन्नरों ने 3 माह की ​बच्ची का अपहरण कर नदी में ​फेंका
CRIME NEWS : किन्नरों ने 3 माह की ​बच्ची का अपहरण कर नदी में ​फेंका

दक्षिण मुंबई के कफ परेड इलाके में दो लोगों ने एक तीन महीने की बच्ची का कथित रूप से अपहरण करने के बाद उसे नदी में फेंक दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि किन्नर ने बच्ची के माता-पिता से कुछ नकदी, नारियल और एक साड़ी की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर दोनों ने बच्ची का अपहरण करने के बाद उसे नदी में फेंक दिया, जिसके कारण बच्ची की मौत हो गयी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी किन्नर बच्ची को आशीर्वाद देने के लिए उसके घर गयी थी और उसने तभी बच्ची के माता-पिता से कुछ नकदी, नारियल और एक साड़ी की मांग की थी, लेकिन बच्ची के माता-पिता ने यह देने से इनकार कर दिया। इसके कारण आरोपी और बच्ची के माता-पिता के बीच बहस भी हुई थी।

पुलिस ने शुरुआत में अपहरण का मामला दर्ज किया था, लेकिन बाद में बच्ची का शव बरामद होने के बाद आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत भी मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें