📅 Saturday, 31 October 2026 | 03:57 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
मुम्बई

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे : मौत से पहले इंस्टाग्राम LIVE पर फूट-फूट कर रोई

📅 27 March 2023, 12:48 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे : मौत से पहले इंस्टाग्राम LIVE पर फूट-फूट कर रोई
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे : मौत से पहले इंस्टाग्राम LIVE पर फूट-फूट कर रोई

मुंबई : 

मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (famous actress akanksha dubey) ने सुसाइड कर सभी के पैरों के नीचे से ज़मीन खींच ली है. हर कोई बस ये समझने की कोशिश कर रहा है कि आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया. आखिर उनकी ऐसी कौन-सी मजबूरी थी कि उन्होंने मौत को गले लगा लिया. वाराणसी में रविवार को आकांक्षा दुबे का शव एक होटल कमरे में पंखे से झूलता हुआ मिला.

लेकिन इस बड़े कदम को उठाने से पहले आकांक्षा दुबे शायद कुछ कहना चाहती थीं. शायद वह अपने मन की बात सभी को बताना चाहती थीं. ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स (social media users) कह रहे हैं. क्योंकि मौत से चंद घंटे पहले आकांक्षा दुबे इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं. 

आकांक्षा के सुसाइड (suicide) से पहले का कहा जाने वाला वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. 2 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो में आकांक्षा दुबे के चेहरे पर परेशानी और मायूसी दोनों साफ-साफ देखी जा सकती हैं.

वीडियो में यूं आकांक्षा दुबे ने कुछ नहीं कहा है. लेकिन बिना कहे वह अपनी तकलीफ को सभी तक पहुंचाने की कोशिश करती नजर आईं. वह वीडियो में रोती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो के अंत में आकांक्षा दुबे कैमरे के सामने से हट जाती हैं. जिसके बाद वह होटल के पंखे से लटकर अपना जान दे देती हैं. भोजपुरी एक्ट्रेस का शव पुलिस को पंथे से लटका हुआ मिला. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को भी कब्जे में ले लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को आकांक्षा दुबे अपनी शूटिंग पूरी कर होटल पहुंची थीं. जिसके बाद क्या हुआ किसी को कोई खबर नहीं है. रविवार को उनका शव बरामद किया गया. रिपोर्ट की मानें तो मेकअप मैन ने जब आकांक्षा को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. जिसके बाद मेकअप मैन सीधा होटल पहुंचा. वहां होटल के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि आकांक्षा दूबे ने न तो कोई ऑर्डर दिया और नाही वह कमरे से बाहर निकली थीं. जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया और आकांक्षा का शव बाहर निकाला गया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें