सनकी ससुर ने बहू को मार दी गोली : चाय के साथ नाश्ता नहीं दिया
ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे में एक ससुर ने नाश्ता न देने पर बहू को गोली मार दी। गोली महिला के पेट में लगी, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि, महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी ससुर के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि, मामला ठाणे के राबोदी इलाके का है, जहां 72 वर्षीय काशीनाथ पांडुरंग पाटिल ने अपनी 46 साल की बहू के रिवॉल्वर से गोली मार दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
चाय तो दी नाश्ता नहीं दिया : जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। जब बहू ने अपने ससुर को चाय दी थी। हालांकि, उसने चाय के साथ नाश्ता नहीं परोसा, जिसके बाद ससुर नाराज हो गया और उसने अपनी रिवॉल्वर निकालकर बहू को गोली मार दी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में जीत शरद पवार की विचारधारा के प्रति समर्थन की पुष्टि : राकांपा -शरदचंद्र पवार
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला : विपक्ष देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमलावर : कांग्रेस ने सरकार को घेरा