📅 Tuesday, 03 November 2026 | 06:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.28 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹139,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,600 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
महाराष्ट्र

नागपुर में भड़की हिंसा : औरंगजेब की ‘कब्र’ का दहन, दो गुटों में झड़प, गाड़ियों में लगाई आग : दंगा करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : सीएम

📅 17 March 2025, 11:47 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नागपुर में भड़की हिंसा : औरंगजेब की ‘कब्र’ का दहन, दो गुटों में झड़प, गाड़ियों में लगाई आग : दंगा करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : सीएम
नागपुर में भड़की हिंसा : औरंगजेब की ‘कब्र’ का दहन, दो गुटों में झड़प, गाड़ियों में लगाई आग : दंगा करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : सीएम

नागपुर.

नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल जैसे हिंदू संगठन लगातार कब्र को हटाने की मांग कर रहे हैं. उनकी मांगों के समर्थन में सोमवार सुबह नागपुर में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शन के दौरान कुछ संगठनों ने प्रतीकात्मक रूप से औरंगजेब की ‘कब्र’ का दहन किया. इसके बाद हुई हिंसा में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.

औरंगजेब की कब्र के प्रतिकात्मक दहन के दौरान इस्तेमाल की गई चादर को लेकर विवाद खड़ा हो गया, क्योंकि मुस्लिम समाज ने दावा किया कि उस चादर में धार्मिक बातें लिखी थी, जिससे उनका कहना है कि भावनाएं आहत हुई है. इसके चलते मुस्लिम समुदाय के लोग नागपुर के महल क्षेत्र में शिवाजी प्रतिमा के सामने इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन किया.

नागपुर पुलिस ने हालात को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया. हालांकि, इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोग गणेश पेठ थाने पहुंच गए और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने स्थिति को टकराव से रोकने के लिए शिवाजी प्रतिमा के आसपास भारी पुलिस बंदोबस्त कर दिया है.

शाम होते-होते दो गुटों के बीच स्थिति बिगड़ गई. दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और विवाद झड़प में तब्दील हो गया. कुछ जगहों पर आगजनी भी की गई है. माहौल को देखते हुए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर किया. हिंसा वाले इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को तैनात किया गया है. फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, जिससे और नुकसान को रोका जा सके. पुलिस अब हिंसा में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए काम कर रही है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर के लोगों से शांति बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं शहर की शांति और सद्भाव को बिगाड़ती हैं. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति कायम रखने की अपील की है.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर पुलिस कमिश्नर रविन्द्र सिंगल से बात की. उन्होंने एक वीडियो मैसेज में कहा है कि जिस तरह से तनाव की स्थिति निर्माण हुई ये बहुत निंदनीय है. मैं खुद नजर रख रहा हूं. कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मैंने पुलिस कमिश्नर से कड़े से कड़े कदम उठाने को कहा है. जो दंगा करता है और पुलिस पर पथराव करता है ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें