📅 Saturday, 31 October 2026 | 11:22 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
महाराष्ट्र

Shirdi Sai Temple Closed : 1 मई से बंद होगा शिरडी का साईं मंदिर, श्रद्धालु हैरान, सामने आई बड़ी वजह

📅 27 April 2023, 11:15 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Shirdi Sai Temple Closed : 1 मई से बंद होगा शिरडी का साईं मंदिर, श्रद्धालु हैरान, सामने आई बड़ी वजह
Shirdi Sai Temple Closed : 1 मई से बंद होगा शिरडी का साईं मंदिर, श्रद्धालु हैरान, सामने आई बड़ी वजह

महाराष्ट्र में शिरडी के साईं बाबा के मंदिर में सीआईएसएफ (CISF) की तैनाती का विरोध किया जा रहा है. शिरडी के ग्रामीण सीआईएसएफ की तैनाती का विरोध कर रहे हैं. इस बीच ऐलान किया गया है कि 1 मई से शिरडी का साईं बाबा मंदर बंद रहेगा. शिरडी में 1 मई से बेमियादी बंद जारी रहेगा. देश-दुनिया के करोड़ों लोगों की साईं में श्रद्धा है. साईं का सबसे प्रसिद्ध मंदिर शिरडी वाला ही माना जाता है. शिरडी के साईं मंदिर में श्रद्धालु खूब दान करते हैं. इस मंदिर में आने वाला दान अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है. ऐसे में 1 मई से शिरडी के साईं मंदिर को बंद करने घोषणा श्रद्धालुओं को हैरानी में डालने वाली है.

शिरडी में 1 मई से बंद का आह्वान

लेकिन अब, महाराष्ट्र के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल शिरडी के साईं मंदिर में बंद का आह्वान किया गया है. साईं बाबा मंदिर की सिक्योरिटी के लिए सीआईएसएफ की तैनाती के सरकार के फैसले के खिलाफ बेमियादी बंद का आह्वान किया गया है. दरअसल, शिरडी के साईं मंदिर का प्रशासन सीआईएसएफ की तैनाती का विरोध कर रहा है.

लाखों श्रद्धालु हर साल पहुंचते हैं शिरडी

गौरतलब है कि अहमदनगर के शिरडी में बना साईं बाबा का ये मंदिर भारत के बाहर तक प्रसिद्ध है. देश-विदेश से लोग यहां साईं बाबा के दर्शन के लिए आते हैं. हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु शिरडी के साईं मंदिर में पहुंचते हैं. शिरडी का साईं मंदिर अहमदनगर-मनमाड हाईवे पर स्थित है.

CISF के कंधों पर है यहां की सुरक्षा की जिम्मेदारी

 सीआईएसएफ तमाम औद्योगिक प्रतिष्ठानों, मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट की सुरक्षा करती है. लेकिन, शिरडी में रहने वाले लोग मंदिर वहां सीआईएसएफ के तैनात होने से खुश नहीं है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें