📅 Monday, 02 November 2026 | 06:42 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.25 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,290 • 🥈 चांदी (1kg): ₹185,600 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
महाराष्ट्र

एकनाथ शिंदे की सरकार छह महीने में गिर सकती है, चुनाव के लिए रहे तैयार : शरद पवार

📅 04 July 2022, 02:47 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
एकनाथ शिंदे की सरकार छह महीने में गिर सकती है, चुनाव के लिए रहे तैयार : शरद पवार
एकनाथ शिंदे की सरकार छह महीने में गिर सकती है, चुनाव के लिए रहे तैयार : शरद पवार

महाराष्ट्र : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव होने की संभावना है, क्योंकि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार अगले छह महीने में गिर सकती है। पवार ने रविवार शाम को राकांपा विधायकों और पार्टी के अन्य नेताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। बैठक में शामिल राकांपा के एक नेता ने पवार के हवाले से कहा, 'महाराष्ट्र में नवगठित सरकार अगले छह महीनों में गिर सकती है, इसलिए सभी को मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने कहा, शिंदे का समर्थन कर रहे कई बागी विधायक मौजूदा व्यवस्था से खुश नहीं हैं। मंत्रियों को विभागों का बंटवारा होने के बाद उनका असंतोष सामने आएगा, जिसके परिणामस्वरूप अंततः सरकार गिर जाएगी। पवार ने यह भी आशंका व्यक्त की कि इस प्रयोग की विफलता के कारण कई बागी विधायक अपनी मूल पार्टी में लौट आएंगे। बैठक में शामिल रहे नेता ने यह भी कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने राकांपा विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में अधिक समय बिताने को कहा है।

अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया पर उठे सवाल

वहीं, शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने रविवार को हैरानी जताते हुए सवाल किया कि महाराष्ट्र विधानसभा के नये अध्यक्ष के चुनाव के लिए क्या उपयुक्त संवैधानिक प्रक्रिया का पालन किया गया? साथ ही, उन्होंने कहा कि शिवसेना का बागी गुट मूल पार्टी की जगह लेने की जिस तरह से कोशिश कर रहा है उस पर भी सवाल खड़े होते हैं। 

BJP के राहुल नार्वेकर बने विधानसभा अध्यक्ष

बीजेपी के राहुल नार्वेकर को विधानसभा के विशेष सत्र के प्रथम दिन रविवार को सदन का अध्यक्ष चुना गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के (शिवसेना के) विधायकों ने भी उनके समर्थन में मतदान किया। नार्वेकर को 164 मत मिले। उन्होंने उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना प्रत्याशी राजन साल्वी को हराया, जिन्हें 107 वोट मिले। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें