📅 Tuesday, 29 September 2026 | 03:02 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,432.74 ▼ -1,462.96 (-1.98%) • निफ्टी 50: 22,681.50 ▼ -459.00 (-1.98%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
महाराष्ट्र

मराठा आरक्षण की मांग : 2 विधायकों के घर जलाए : 2 सांसदों का इस्तीफा, कई मेडिकल स्टूडेंट्स भी भूख हड़ताल पर

📅 31 October 2023, 12:39 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मराठा आरक्षण की मांग : 2 विधायकों के घर जलाए : 2 सांसदों का इस्तीफा, कई मेडिकल स्टूडेंट्स भी भूख हड़ताल पर
मराठा आरक्षण की मांग : 2 विधायकों के घर जलाए : 2 सांसदों का इस्तीफा, कई मेडिकल स्टूडेंट्स भी भूख हड़ताल पर

महाराष्ट्र :

  • महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को बीड में दो विधायकों के घरों में आग लगा दी, वहीं शरद पवार गुट के NCP का दफ्तर भी जला दिया।

  • प्रदर्शनकारियों ने बीड के माजलगांव में विधायक प्रकाश सोलंके के घर और दफ्तर पर पथवराव किया। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने यहां दर्जनों बाइक और कार को भी फूंक दिया। वहीं, देर शाम बीड में ही एक और NCP विधायक संदीप क्षीरसागर का घर भी जला दिया गया। प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है।

    मराठा आरक्षण आंदोलन इस साल अगस्त से ही चल रहा है। आरक्षण की मांग को लेकर 11 दिनों में 13 लोग सुसाइड कर चुके हैं। बसों के नुकसान को देखते हुए 30 डिपो से संचालन बंद कर दिया गया है।

    NCP विधायक प्रकाश सोलंके ने घटना को लेकर कहा- जब हमला हुआ तब मैं अपने घर के अंदर ही था। हालांकि मेरे परिवार का कोई भी सदस्य या कर्मचारी घायल नहीं हुआ। हम सभी सुरक्षित हैं, लेकिन आग के कारण संपत्ति को भारी नुकसान हुआ। घटना के बाद इलाके में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    मराठा आंदोलन को लीड कर रहे मनोज जरांगे ने मराठा समाज से अपील की है कि कोई भी मराठा आज रात और कल तक कोई भी आगजनी ना करे। मुझे लगता है कि कोई और इस आंदोलन का फायदा लेकर आग लगा रहा है।

    मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच शिवसेना के दो सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है। रविवार 29 अक्टूबर 2023 को हिंगोली से सांसद हेमंत पाटिल ने इस्तीफा दे दिया था। उनका रिजाइन सोशल मीडिया पर वायरल था। अब उन्होंने लोकसभा सचिवालय को भी इस्तीफा भेज दिया है। नासिक के सांसद हेमंत गोडसे ने भी इस्तीफा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भेज दिया है।

    मराठा आरक्षण की मांग को लेकर लातूर में कई मेडिकल स्टूडेंट्स भी भूख हड़ताल पर बैठ गए। एक्टिविस्ट मनोज जरांगे की अपील पर रविवार 29 अक्टूबर को मराठा क्रांति मोर्चा के 6 कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे।

    वहीं, सोमवार 30 अक्टूबर तक बीते 48 घंटे में महाराष्ट्र राज्य परिवहन की 13 बसों को नुकसान पहुंचाया गया है। इसे देखते हुए राज्य परिवहन निगम ने 250 में से 30 डिपो से ऑपरेशन बंद रखने का फैसला लिया है।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें