📅 Sunday, 27 September 2026 | 07:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
मध्य प्रदेश

गजब टोपीबाज निकली बहू : प्रेमी को भाई बनाकर ससुराल में रखा, पोल खुली तो हुआ ये हाल

📅 30 October 2022, 11:20 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गजब टोपीबाज निकली बहू : प्रेमी को भाई बनाकर ससुराल में रखा, पोल खुली तो हुआ ये हाल
गजब टोपीबाज निकली बहू : प्रेमी को भाई बनाकर ससुराल में रखा, पोल खुली तो हुआ ये हाल

45 साल का पति, 28 साल की पत्नी और 17 साल का नाबालिग प्रेमी। आज हम आपको एक ऐसी प्रेम कहानी सुनाने जा रहे हैं जो आप ने कभी किसी बॉलीवुड फिल्म में भी नहीं देखी होगी। यह एक सच्ची और बेहद अनोखी लव स्टोरी है। इस प्रेम कहानी की शुरुआत मध्यप्रदेश के बदनाम चंबल इलाके के भिंड जिले से होती है।

प्रेमिका के ससुराल में भाई बनकर रहने लगा प्रेमी

यहाँ गोरमी गांव में 28 साल की सरिता (बदला हुआ नाम) की शादी 45 साल के सुनील (बदला हुआ नाम) से हुई थी। यह सुनील की दूसरी शादी थी। शादी के बाद सरिता अपने ससुराल रह रही थी। सबकुछ अच्छा चल रहा था तभी सरिता की लाइफ में शुभम (बदला हुआ नाम) की एंट्री हुई। शुभम महज 17 साल का है। उसकी और सरिता की बातचीत फोन पर करीब 6 महीने पहले शुरू हुई थी।

सरिता और शुभ को फोन पर ही एक दूसरे से इश्क हो गया। अब दोनों एक दूसरे के बिना एक पल भी नहीं रह पा रहे थे। ऐसे में दोनों ने साथ रहने का प्लान बनाया। शुभम मुरैना का रहने वाला है। वह अपनी शादीशुदा प्रेमिका संग रंगरलियाँ मानना चाहता था। ऐसे में वह उसके ससुराल भाई बनकर आ गया।

ससुरालवालों को शक हुआ तो बना लिया बंधक

अब प्रेमी अपनी ही प्रेमिका के ससुराल में भाई बनकर रहने लगा। सरिता का पति काम के सिलसिले में दिनभर बाहर रहता है। ऐसे में उसकी पीठ पीछे सरिता और शुभम खूब लिपटा चिपटी करने लगे। उनकी हरकतों को देखकर सरिता के ससुराल वालों को शक हुआ। अपने शक को यकीन में बदलने के लिए उन्होंने सरिता के रिश्तेदारों से इस कथित भाई को लेकर बातचीत की। लेकिन कोई भी संतुष्ट जवाब नहीं दे सका।

इसके बाद महिला के ससुराल वालों ने सरिता के पिता, जीजा और अन्य मायके वालों को अपने घर बुलाया। जब वे लोग यहां आए तो सरिता के नकली भाई और असली प्रेमी की पोल खुल गई। फिर जमकर हंगामा हुआ। सुनील के घरवालों ने सरिता, उसके मायके वालों और प्रेमी को बंधी बना लिया। उनसे दो लाख रुपये की फिरौती की मांग करने लगे।

पुलिस तक पहुंचा मामला

इस बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को छुड़ाया। फिर पुलिस को भी पता चला कि कैसे सरिता ने अपने नाबालिग प्रेमी को भाई बनाकर ससुराल में रखा था। इस दौरान प्रेमी के परिजन भी आ गए। महिला के ससुरालवालों ने उनकी भी पिटाई कर दी।

इस पूरे मामले में पुलिस ने महिला के ससुरालवालों पर अपहरण और डकैती की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला के प्रेमी ने भी मुरैना के सिहोनियां थाने में गोरमी गांव के मुलू कुशवाह, कृष्णगोपाल, परशुराम, लला और सूरज कुशवाहा के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें