📅 Sunday, 27 September 2026 | 05:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
मध्य प्रदेश

स्काईमेट ने कहा 24 घंटों के दौरान देश के इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

📅 28 July 2019, 03:42 PM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil bagora...✍ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
स्काईमेट ने कहा 24 घंटों के दौरान देश के इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
स्काईमेट ने कहा 24 घंटों के दौरान देश के इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

मध्‍य प्रदेश. स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्वी गुजरात, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान, दक्षिणी ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के भागों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है तो वहीं ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, दक्षिणी राजस्थान और उत्तरी गुजरात के इलाकों में मॉनसून के सक्रिय बने रहने की संभावना है.

जबकि भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, मध्‍य प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी अगले 24 घंटे में भारी से ज्‍यादा भारी बारिश हो सकती है. यही नहीं विभाग ने अगले 48 घंटों में कर्नाटक, केरल, राजस्थान समेत देश के दक्षिणी राज्यों में भी भारी से भारी बारिश होने की बात कही है. इससे पहले स्काईमेट ने कहा था मॉनसून एक्सप्रेस ब्रेक के बाद फिर से एक्टिव हो गई है. जिसकी वजह से अब देश के लगभग हर इलाके में मूसलाधार बारिश होने के आसार है. एजेंसी के मुताबिक अगले 10 दिनों तक यानि जुलाई के आखिर तक भारी वर्षा होने के आसार हैं. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर से भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है. मौसम विभाग ने मुंबई में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है और इसलिए मुंबई में रेड अलर्ट जारी है.
● पालीवाल वाणी ब्यूरो- sunil paliwal-Anil bagora...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें