📅 Sunday, 29 November 2026 | 06:58 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -989.34 (-1.17%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -277.30 (-1.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹158,700 • ☀️ उज्जैन: 16°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

पालीवाल समाज के श्री वैभव पालीवाल को मिला राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार

📅 09 February 2020, 01:58 PM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज के श्री वैभव पालीवाल को मिला राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार
पालीवाल समाज के श्री वैभव पालीवाल को मिला राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार

होशंगाबाद। ग्राम शोभापुर के युवा छात्र श्री वैभव कमलेश पालीवाल को सामाजिक संस्था फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया द्वारा बिहार के छपरा शहर में राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री वैभव पालीवाल ने संस्था द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम में भी भाग लिया और मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ समाजसेवा में आगे रहने वाले श्री वैभव पालीवाल राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक है। श्री वैभव पालीवाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की ओर से एनएसएस राज्य स्तरीय शिविर में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, और दो बार विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव के प्रतिभागी रहे हैं। यह पुरस्कार उनके द्वारा किए जा रहे, सामाजिक क्षेत्र में मतदाता जागरूकता, रक्तदान जागरूकता, एनएसएस ब्लड हेल्पलाइन, पर्यावरण जागरूकता, सतत् विकास लक्ष्य जागरूकता, स्वच्छता जागरूकता, पोषण आहार जागरूकता,, सड़क सुरक्षा जागरूकता, लोगों को अधिकार के प्रति जागरूकता और सरकारी योजाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचना, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कार्य और बच्चों, युवाओं और मातृशक्ति के हित में कार्य कररने के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। श्री वैभव पालीवाल  वर्तमान में इंदौर समाजकार्य महाविद्यालय में अध्ययनरत है। समाज कार्य प्रथम वर्ष स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे श्री वैभव पालीवाल नर्मदा महाविद्यालय के विद्यार्थी रह चुके हैं। श्री वैभव पालीवाल को पुरस्कार मिलने पर पालीवाल वाणी समाचार पत्र, मित्रों, परिजनों और शिक्षकों सहित आदि ग्रुप संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

paliwalwani

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

 ● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल