📅 Friday, 02 October 2026 | 03:13 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -619.40 (-0.85%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -294.25 (-1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,980 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,700 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

रतलाम अपडेट : 17 वर्षीय नाबालिग युवती को गोली मारने वाले तीनों आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार

📅 05 June 2021, 12:55 AM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रतलाम अपडेट : 17 वर्षीय नाबालिग युवती को गोली मारने वाले तीनों आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार
रतलाम अपडेट : 17 वर्षीय नाबालिग युवती को गोली मारने वाले तीनों आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार

रतलाम. रतलाम जिले के जावरा तहसील व  रिंगनोद पुलिस  थाना अंतर्गत बीते दिनों 17 वर्षीय नाबालिग युवती को गोली मार फरार तीनों आरोपियों को रिंगनोद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार गत 28 मई को रात्रि 7 : 45 बजे ढोढर के बांछड़ा डेरे में कार क्रमांक एमपी 43 डीएन 777 में सवार चार अज्ञात आरोपियों द्वारा डेरा निवासी युवती को हत्या करने के उद्देश्य गोली मार दी गई पीड़िता द्वारा रिपोर्ट करने पर पुलिस चौकी रिंगनोद में अपराध क्रमांक 173/22 धारा 307, 294 व 34 भारतीय दंड विधान का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था. आरोपियों द्वारा गोली मारकर हत्या के प्रयास का गंभीर मामला होने से पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार रतलाम के निर्देशन में पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार किया. आरोप भी यह है-दिलीप पिता मोहनलाल डामर आयु 23 वर्ष, निवासी पेटलावद जिला झाबुआ, उमेश पिता राधेश्याम चौधरी आयु 20 वर्ष जिला धार, गगन पिता भेरुलाल अमलियार आयु 22 वर्ष निवासी सुवापाट थाना पेटलावद जिला झाबुआ. इस मामले में एक आरोपी प्रकाश पिता गोपाल ग्राम बासडीपाडा थाना पेटलावद जिला झाबुआ फरार है जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ा.

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क-जगदीश राठौर...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें