📅 Sunday, 15 November 2026 | 04:14 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,592.45 ▼ -318.55 (-0.39%) • निफ्टी 50: 25,144.30 ▼ -155.00 (-0.61%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹180,800 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

PWD सब-इंजीनियर की चप्पलों से पिटाई, युवती को बुलाकर की संबंध बनाने की बात, वीडियो वायरल

📅 09 December 2024, 12:24 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
PWD सब-इंजीनियर की चप्पलों से पिटाई, युवती को बुलाकर की संबंध बनाने की बात, वीडियो वायरल
PWD सब-इंजीनियर की चप्पलों से पिटाई, युवती को बुलाकर की संबंध बनाने की बात, वीडियो वायरल

Gwalior PWD Engineer Case: डबरा में PWD के सब-इंजीनियर की एक युवती ने चप्पलों से पिटाई कर दी, इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह घटना डबरा रेस्ट हाउस की है, जिसमें युवती ने आरोप लगाया है कि जहां इंजीनियर ने युवती को नौकरी का झांसा देकर बुलाया फिर गलत हरकत करने की कोशिश की। 

युवती को दिया था नौकरी देने का आश्वासन

सब इंजीनियर (Gwalior PWD Engineer) का नाम रामस्वरूप कुशवाहा बताया जा रहा है, जो दतिया का निवासी है और डबरा में पदस्थ है। इसमें बताया जा रहा है कि किसी परिचित ने उसे एक युवती से मिलवाया जिसे नौकरी की जरूरत थी।

इसके बाद इंजीनियर उसे लगातार नौकरी का आश्वासन देता रहा। रविवार शाम उसने लड़की को डबरा रेस्ट हाउस बुलाया और कमरे में ले जाकर गलत हरकत करने की कोशिश की और संबंध बनाने की बात की।इसके बाद युवती ने इंजीनियर की नीयत को भांपते ही गुस्से में उसकी पिटाई कर दी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें