📅 Monday, 28 September 2026 | 04:06 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,630 • 🥈 चांदी (1kg): ₹240,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

शहडोल में खनन रोकने पहुंचे पटवारी को रेत माफिया ने ट्रैक्टर से रौंदा

📅 26 November 2023, 02:14 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शहडोल में खनन रोकने पहुंचे पटवारी को रेत माफिया ने ट्रैक्टर से रौंदा
शहडोल में खनन रोकने पहुंचे पटवारी को रेत माफिया ने ट्रैक्टर से रौंदा

मध्यप्रदेश. प्रदेश के शहडोल जिले में शनिवार रात को रेत का अवैध उत्खनन रोकने गए पटवारी की ट्रैक्टर चढ़ा कर हत्या कर दी गई. रीवा जिले के रहने वाले 45 वर्षीय प्रसन्न सिंह ब्यौहारी में पटवारी के पद पर पदस्थ थे. देर रात सूचना मिलने पर पटवारी अपने तीन अन्य सहकर्मियों के साथ उस जगह गए जहां से उन्हें रेत के अवैध उत्खनन की सूचना मिल रही थी.

अवैध खनन रोकने पर ट्रैक्टर चालक पटवारी को कुलचते हुए हुआ फरार 

इस दौरान पटवारी ने देखा कि मौके पर कुछ लोग ट्रैक्टरों में अवैध रेत लेकर निकल रहे थे. पटवारी प्रसन्न सिंह ने ट्रैक्टर के सामने आकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर चालक पटवारी को कुलचते हुए वहां से फरार हो गया. इसके पहले पिछले तीन दिन से प्रशासन उसी इलाके में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई भी कर रहा था लेकिन बेखौफ माफिया लगातार सोन नदी से अवैध उत्खनन में लगा हुआ था.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी ट्रैक्टर चालक को मैहर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी ड्राइवर शुभम विश्वकर्मा और ट्रैक्टर मालिक प्रशांत सिंह दोनों मैहर के रहने वाले हैं. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

आरोपी ट्रैक्टर चालक मैहर जिले से गिरफ्तार 

शहडोल के पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने कहा, ,'रात में सूचना मिली कि चार पटवारियों की कल पेट्रोलिंग थी. जब एक ट्रैक्टर को रोककर उससे पूछताछ करने की कोशिश की गई तो उसने ट्रैक्टर पटवारी पर चढ़ा दिया और उसकी दुखद हत्या कर दी. पूरी घटना के बाद रात में ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. इसके बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. पूरे प्रकरण के आरोपी पर 30 हजार का इनाम भी रखा गया था.'

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें