📅 Saturday, 03 October 2026 | 05:42 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.60 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.45 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,300 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

MP News: 10 से ज्यादा लोगों ने पहले पीटा फिर घर के सामने भाइयों पर बरसाईं गोलियां, फायरिंग कर भागे

📅 02 September 2024, 11:41 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MP News: 10 से ज्यादा लोगों ने पहले पीटा फिर घर के सामने भाइयों पर बरसाईं गोलियां, फायरिंग कर भागे
MP News: 10 से ज्यादा लोगों ने पहले पीटा फिर घर के सामने भाइयों पर बरसाईं गोलियां, फायरिंग कर भागे

MP News: शिवपुरी में दो सगे भाइयों की घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को 10 से अधिक लोगों ने अंजाम दिया। घटना रात करीब 10 बजे की है। सभी बदमाश अवैध कट्टे लेकर मृतक भाईयों के घर के बाहर जुटे थे। पहले दोनों भाइयों को पीटा, फिर फायरिंग कर भाग गए। दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 17 लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मीट की नई दुकान को लेकर हुआ था विवाद

पिछोर में रविवार रात एक दुखद घटना घटी, जिसमें विजय घावरी (40) और अजय घावरी (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों भाई अनाज मंडी के बाहर वर्षों से मीट की दुकान चला रहे थे। कुछ समय पहले शेरसिंह घावरी ने उनकी दुकान के पास एक और मीट की दुकान खोली थी, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

16 से ज्यादा लोग घर के बाहर जुटे

रविवार रात अजय और विजय का शेरसिंह घावरी के साथ दुकान को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों भाई घर आ गए थे। लेकिन रात 8 बजे शेरसिंह और उनके 16 साथी, जिनमें सागर, संतोष, अमर, मनीष, सौरभ घाबरी और अन्य शामिल थे, अवैध कट्टे लेकर अजय और विजय के घर पहुंचे और विवाद को हिंसक रूप दे दिया। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें