📅 Tuesday, 06 October 2026 | 09:02 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.85 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,100 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

MP News : 9वीं की छात्रा को फेसबुक से फुसलाया, घर से भगाया और Rape करने के 3 दिन बाद छोड़ गए घर

📅 15 December 2023, 10:18 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MP News : 9वीं की छात्रा को फेसबुक से फुसलाया, घर से भगाया और Rape करने के 3 दिन बाद छोड़ गए घर
MP News : 9वीं की छात्रा को फेसबुक से फुसलाया, घर से भगाया और Rape करने के 3 दिन बाद छोड़ गए घर

आजकल बदमाशों ने फेसबुक के जरिए बच्चों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। जबलपुर में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को 2 युवकों ने पहले फेसबुक फ्रेंड बनाया। अश्लील वीडियो भेजे। उसके साथ गलत काम भी किया। इस बीच अचानक लड़की लापता हो गई, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया है। दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाना पनागर के TI ने मामले की जानकारी देते हुए घटना की पुष्टि की।

करीब एक साल पहले बनाया था दोस्त

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में कई बातें सामने आई हैं। आरोपियों के नाम जय दूबे और राहुल बड़गैया हैं। दोनों ने मिलकर साजिश रची थी। दोनों ने लड़की को पहले फेसबुक फ्रेंड बनाया। इसके बाद वे उससे बातें करने लगे। जब बच्ची उनके चंगुल में फंस गई तो उन्होंने उसका फोन नंबर ले लिया। इसके बाद वे व्हाट्सऐप पर उससे बातें करने लगे। उन्होंने उसे अश्लील वीडियो भेजनी शुरू कर दीं। करीब एक साल पहले उनकी दोस्ती हुई थी। इस बीच वे उससे मिले तो उसके साथ गलत काम भी किया। इस बीच अचानक बच्ची 11 दिसंबर को लापता हो गई। वे दोनों ही उसे बहलाकर साथ ले गए थे। बच्ची ट्रेन से अहमदाबाद गई थी। वहीं आरोपी खुद ही 3 दिन बाद बच्ची को घर छोड़कर चले गए, जिसका मेडिकल कराया गया है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें