📅 Sunday, 27 September 2026 | 07:18 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
मध्य प्रदेश

MP : बुरहानपुर में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, 8 घायल

📅 01 February 2023, 10:21 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MP : बुरहानपुर में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, 8 घायल
MP : बुरहानपुर में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, 8 घायल

बुरहानपुर : 

बुरहानपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ट्रक और पिकअप वाहन में भिड़ंत के चलते बड़ा हादसा हो गया है। जहां 5 की मौत की खबर आ रही है। तो वहीं 8 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्घटना में पिकअव वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन महाराष्ट्र के आकोट से खंडवा जा रहा था। घटना अमरावती-खड़वा राजमार्ग के ग्राम देडतलाई की बताई जा रही है।

दोपहर दो बजे के करीब दोनों वाहनों में टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। खकनार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग भी हादसे में घायल लोगों की मदद के लिए पहुंच गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है।

वहीं, हादसे के बाद घायल और मृतकों की पहचान नहीं हो पा रही थी। इसके बाद स्थानीय लोग ही पहले उन्हें खकनार स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में ले गए हैं। यहां सात घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें तीन की हालत गंभीर है। बुरहानपुर जिले में इस साल का यह सबसे बड़ा हादसा है। वहीं, सरकारी नियमों के मुताबिक मृतकों को मुआवजा भी दिया जाएगा। स्थानीय नेताओं ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। दरअसल, एक ट्रक में गन्ना लदा हुआ था। गन्ना लोडेट ट्रक मजदूरों से भरे मिनी ट्रक से जा टकराया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें