📅 Monday, 28 September 2026 | 03:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,820.24 ▼ -1,075.50 (-1.46%) • निफ्टी 50: 22,788.25 ▼ -352.25 (-1.52%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
मध्य प्रदेश

MP Employees Gratuity Hike 2025: एमपी में कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, 10 लाख रुपए हुई ग्रेच्युटी राशि

📅 08 February 2025, 12:08 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MP Employees Gratuity Hike 2025: एमपी में कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, 10 लाख रुपए हुई ग्रेच्युटी राशि
MP Employees Gratuity Hike 2025: एमपी में कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, 10 लाख रुपए हुई ग्रेच्युटी राशि

MP Employees Gratuity Hike 2025: मध्य प्रदेश के स्थाई कर्मचारियों और दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। वन विभाग ने इन कर्मचारियों की ग्रेच्युटी राशि को 3.50 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया है। यह आदेश वन मुख्यालय द्वारा जारी किया गया है।

14 साल के बाद लागू हुआ नया नियम

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे के अनुसार, अब तक ग्रेच्युटी अधिनियम 1972 के तहत कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति या मृत्यु होने पर उनके परिजनों को केवल 3.50 लाख रुपए ग्रेच्युटी मिलती थी। केंद्र सरकार ने 2010 में नया ग्रेच्युटी अधिनियम लागू किया था, जिसमें यह राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दी गई थी। हालांकि, मध्य प्रदेश में 14 वर्षों तक यह नया नियम लागू नहीं किया गया था।

वन विभाग बना पहला विभाग

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के निरंतर प्रयासों के बाद वन विभाग प्रदेश का पहला विभाग बन गया है, जिसने नया ग्रेच्युटी अधिनियम लागू किया है। इस फैसले से विभाग के सभी स्थाई और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

अन्य विभागों में भी जल्द लागू हो सकता है नया नियम

माना जा रहा है कि वन विभाग के इस निर्णय के बाद राज्य के अन्य विभागों में भी जल्द ही नए ग्रेच्युटी अधिनियम को लागू किया जा सकता है। यह कदम कर्मचारियों के हित में एक बड़ा बदलाव साबित होगा और उनकी वित्तीय सुरक्षा को मजबूती प्रदान करेगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें