📅 Wednesday, 11 November 2026 | 11:13 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,879.40 ▲ +772.75 (+0.95%) • निफ्टी 50: 25,255.05 ▲ +210.40 (+0.84%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,960 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,700 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

MP Congress Candidate List: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, छिंदवाड़ा से कमलनाथ, इंदौर 1 से संजय शुक्ला को उतारा मैदान में - देखे लिस्ट

📅 15 October 2023, 10:03 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MP Congress Candidate List: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, छिंदवाड़ा से कमलनाथ, इंदौर 1 से संजय शुक्ला को उतारा मैदान में - देखे लिस्ट
MP Congress Candidate List: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, छिंदवाड़ा से कमलनाथ, इंदौर 1 से संजय शुक्ला को उतारा मैदान में - देखे लिस्ट

मध्यप्रदेश. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलांगना विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लडेंगें.वहीं सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ बुधनी से कांग्रेस ने विक्रम मास्ताल को चुनावी मैदान में उतारा है. मास्ताल ने 2008 में आई रामायण में हनुमान का किरदार निभाया था.

मध्य प्रदेश में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह लाहर से चुनावी मैदान में होंगे. वहीं इंदौर 1 से बीजेपी उम्मीदवार कैलाश विजवर्गीय के सामने कांग्रेस ने संजय शुक्ला को उतारा है. शुक्ला की यह पारम्परिक सीट है और वर्तमान में वह यहां से विधायक है.

दिग्विजिंय सिंह के बेटे राघोगढ़ से लड़ेंगे चुनाव

वहीं इंदौर 2 से चिंतामणि चौकसे चिंटू और इंदौर 4 से राजा मधवानी को उतारा है. वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन से चुनावी मैदान में होंगे. अजय सिंह राहुल को चुरहट, लक्ष्मण सिंह को चांचौड़ा (दिग्विजय के भाई), जयवर्धन सिंह को राघोगढ़ (दिग्विजय के बेटे), जीतू पटवारी को राऊ, हेमंत कटारे को अटेर (सत्यदेव कटारे के बेटे) और विक्रांत भूरिया को झाबुआ (कांतिलाल भूरिया के बेटे) से टिकट दिया गया है.

दीपक जोशी को नहीं मिला टिकट

कांग्रेस ने हाटपिपल्या से राजवीर सिंह बघेल को टिकट दिया है जबकि इसी सीट से बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए दीपक जोशी दावेदारी ठोक रहे थे. दीपक जोशी पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे हैं और हाटपिपल्या से मनोज चौधरी को तवज्जो दिए जाने से नाराज़ होकर पार्टी छोड़ दी थी और कांग्रेस चले गए थे लेकिन 144 उम्मीदवारों में उनका नाम नहीं है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें