📅 Monday, 28 September 2026 | 10:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,967.95 ▼ -927.79 (-1.26%) • निफ्टी 50: 22,832.90 ▼ -307.60 (-1.33%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,270 • 🥈 चांदी (1kg): ₹234,100 • 🌤️ उज्जैन: 27°C (हल्के बादल)
मध्य प्रदेश

प्रेमी के साथ भागी नाबालिग युवती : प्रेमी पर पॉक्सो व दुष्कर्म का केस दर्ज

📅 02 May 2024, 03:30 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रेमी के साथ भागी नाबालिग युवती : प्रेमी पर पॉक्सो व दुष्कर्म का केस दर्ज
प्रेमी के साथ भागी नाबालिग युवती : प्रेमी पर पॉक्सो व दुष्कर्म का केस दर्ज

खंडवा. कोतवाली थाना प्रभारी दिलीप सिंह देवड़ा के अनुसार थाना क्षेत्र की एक लड़की लापता हुई थी. परिजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी. टीम बनाकर मामले की जांच शुरू की. इस दौरान पता चला कि लड़की अपने प्रेमी के साथ है. 

इसके बाद लड़की का मेडिकल करवाकर प्रेमी पर पॉक्सो व दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया. युवती के परिजनों से उनका जन्म प्रमाण पत्र पेश किया गया जिसमें वह नाबालिग है.

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक युवती के परिजनों ने कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी और अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई थी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी. पुलिस ने युवती की तलाश कर उसे पकड़ा तो उसने कहा हमने विवाह कर लिया है.

पुलिस ने टीम बनाकर तलाश शुरू की तो दोनों पकड़ा गए.लड़की ने कहा कि मेरी उम्र 18 साल है. महेंद्र मेरे पति हैं. हम दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया है. इस बीच लड़की के परिजन ने थाने में जन्म प्रमाण पत्र पेश किया. जिसके के हिसाब से उनकी बेटी की उम्र 17 वर्ष निकली.

इधर, परिजन ने लड़की का जन्म प्रमाण पत्र थाने में पेश किया तो वह नाबालिग निकली. कानूनन विवाह शून्य हो गया. पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म का केस दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने लड़की के मोबाइल की कॉल डिटेल और जरूरी जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह रुस्तमपुर के एक युवक के संपर्क में ज्यादा रहती थी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें