📅 Sunday, 27 September 2026 | 10:13 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
मध्य प्रदेश

भूत भगाने के नाम पर दो तांत्रिकों ने महिला की पीट-पीटकर बेरहमी से की हत्या

📅 16 October 2022, 09:48 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भूत भगाने के नाम पर दो तांत्रिकों ने महिला की पीट-पीटकर बेरहमी से की हत्या
भूत भगाने के नाम पर दो तांत्रिकों ने महिला की पीट-पीटकर बेरहमी से की हत्या

मध्य प्रदेश : बालाघाट से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दो तांत्रिकों ने भूत भगाने के नाम पर महिला के शरीर पर कई जगह दांतों से काटा और बेरहमी से पीटा। इस दौरान महिला की पसलियां, गर्दन और रीढ़ की हडि्डयां टूट गईं। हार्ट और फेफड़ों में भी चोंटें आई। दोनों तांत्रिकों ने महिला की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

  • गीता को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया

  • मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मध्य प्रदेश, कटंगी से करीब दो किमी दूर ग्राम चिचगांव कोल्हापुर में परिजन महिला की झाड़-फूंक करवाने लगे गए थे। महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों तांत्रिकों को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पति सुंदरलाल बाहेश्वर ने बताया कि शुक्रवार रात को उसकी पत्नी गीता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद हम उसे गांव खजरी में तांत्रिक के पास पहुंचे। तांत्रिक जूनियर मात्रे और टामलाल बाहेश्वर ने गीता के शरीर में प्रेतात्मा घुसे होने की बात कही। इस बीच वे भगवान की सवारी आने का दावा करने लगे। इसके बाद उन्होंने गीता को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

    पति ने बताया कि उन्होंने तांत्रिक को रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने। जब तक गीता बेहोश नहीं हो गई, मारते रहे। जब वो बेहोश हो गई तो डॉक्टर के पास ले जाने के लिए कहा। हम उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को मृत महिला गीता बाई (40 वर्ष) का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। कटंगी अस्पताल के बीएमओ डॉ. पंकज महाजन ने बताया कि पीएम में आंतरिक चोट होना पाया गया है।

    डॉक्टरों ने बताया कि पिटाई से महिला के हार्ट, फेफड़ों में चोटें आई थी। पसलियां, गर्दन और रीढ़ की हड्डी भी टूट गई। परिजनों का कहना है कि आंतरिक अंगों में दांत के निशान हैं। तांत्रिकों ने महिला को जबरन भभूत और नींबू खिलाया था।

  • 2 बच्चों की मां थी महिला

  • परिजनों के अनुसार 40 साल की मृतक महिला 2 बच्चों की मां थी। महिला का एक बेटा और एक बेटी है। नवरात्रि त्योहार के बाद से महिला की तबीयत खराब थी। जिस कारण से उसे झाड़-फूंक कराने के लिए तांत्रिक के पास लेकर गए थे।

  • दोनों तांत्रिक गिरफ्तार

  • इस मामले में कटंगी थाना प्रभारी अमित सारस्वत ने बताया कि दोनों तांत्रिकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके एक सहयोगी को भी पकड़ा है। तांत्रिक जूनियर मात्रे और टामलाल बाहेश्वर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

    फोटो : सोशल मीडिया 

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें