📅 Wednesday, 07 October 2026 | 09:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,067.81 ▲ +685.31 (+0.95%) • निफ्टी 50: 22,641.20 ▼ -134.90 (-0.59%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,800 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

दिल दहला देने वाली खबर: रेप पीड़िता के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, दादा और चाचा को मारी गोली, पसरा मातम

📅 08 October 2024, 02:10 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दिल दहला देने वाली खबर: रेप पीड़िता के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, दादा और चाचा को मारी गोली, पसरा मातम
दिल दहला देने वाली खबर: रेप पीड़िता के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, दादा और चाचा को मारी गोली, पसरा मातम

मध्य प्रदेश के छतरपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां रेप पीड़िता के घर में घुसकर आरोपियों ने जमकर तांडव किया। आरोप है कि पीड़िता के घर में घुसकर आरोपियों ने उसके चाचा और दादा को गोली मार दी। गोली लगने से दादा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चाचा अस्पताल में भर्ती है। वहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हैरान करने वाली इस घटना की क्षेत्र में चर्चा है। सरेआम इस तरह ही गुंडई की घटना से हर कोई हैरान है।

रेप के आरोपी ने पीड़िता के घर में की गोलीबारी

मध्यप्रदेश के छतरपुर में लड़की से बलात्कार के आरोपी ने उसके घर में कथित तौर पर गोलीबारी की, जिसमें लड़की के दादा की मौत हो गई। इस गोलीबारी में पीड़िता और उसके चाचा घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि घटना सुबह मोहरा गांव में हुई। जैन ने आगे बताया, ‘‘भोला अहिरवार (24) ने गोलीबारी की जिसमें 60 साल के शख्स की मौत हो गई। इस दौरान बलात्कार पीड़िता (17) और उसके चाचा (32) घायल हो गए।

उन्होंने आगे बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि आरोपी पहले दर्ज (बलात्कार) मामले में समझौता करना चाहता था। अधिकारी ने कहा कि अहिरवार को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।” पीड़िता ने बताया कि उसने दो महीने पहले उसने भोला अहिरवार के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। उसने आगे कहा, “सुबह वह हमारे घर में घुस आया और मुझ पर, मेरे दादा (मृतक) और चाचा पर गोली चला दी।” सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर दो महीने पहले अहिरवार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें