📅 Thursday, 08 October 2026 | 02:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▲ +256.20 (+0.35%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▲ +47.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

खुशी से पहले दरवाजे पर गम की दस्तक : भतीजी की डोली उठने से पहले उठी ताई की अर्थी

📅 17 April 2022, 02:08 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
खुशी से पहले दरवाजे पर गम की दस्तक : भतीजी की डोली उठने से पहले उठी ताई की अर्थी
खुशी से पहले दरवाजे पर गम की दस्तक : भतीजी की डोली उठने से पहले उठी ताई की अर्थी

हरदा  : हरदा के ग्राम सीरकम्बा में पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार ने दूसरी बाइक सवार को टक्कर मार कर फरार हो गया. हादसे में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मृतिका की भतीजी की आज रविवार को शादी होने वाली थी. खुशी से पहले दरवाजे पर गम ने दस्तक दे दी. महिला की मौत के बाद घर में मातम छा गया.

घर में शादी की तैयारियों को लेकर शनिवार को महिला बेटे के साथ बेहरागांव गांव जा रही थी। इसी दौरान इंदौर-बैतूल नेशनल हाइवे पर पेट्रोल पंप के पास बाइक चालक उनकी बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर लगते ही परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

अस्पताल चौकी प्रभारी ने बताया कि शनिवार शाम को ग्राम सिरकंबा निवासी सरजूबाई पति महेश गौर उम्र 35 वर्ष अपने बेटे के पवन 19 वर्ष के साथ बेहरागांव शादी के कार्य से जा रही थी, तभी स्थानीय पेट्रोल पंप के पास एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और भाग निकला। इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें