📅 Friday, 09 October 2026 | 03:23 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹224,600 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश कर्मचारियों को दिया तोहफा : DA में 25 फीसदी वृद्धि का दिया आदेश

📅 02 April 2022, 11:06 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्यप्रदेश कर्मचारियों को दिया तोहफा : DA में 25 फीसदी वृद्धि का दिया आदेश
मध्यप्रदेश कर्मचारियों को दिया तोहफा : DA में 25 फीसदी वृद्धि का दिया आदेश

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश सरकार ने करीब एक कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए छठे वेतनमान में देय महंगाई भत्ते की दर में एक मार्च 2022 से 25 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है. इसका भुगतान अप्रैल 2022 से होगा. वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं. इस वृद्धि से महंगाई भत्ते की दर एक मार्च 2022 से 196 प्रतिशत हो जाएगी. यह वृद्धि छठवाँ वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के लिए लागू होगी.

इसी महीने से होगी लागू :  उल्लेखनीय है कि वित्त विभाग के परिपत्र 26 अक्टूबर 2021 द्वारा राज्य शासन के छठे वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे, शासकीय सेवकों को मार्च 2022 (भुगतान अप्रैल 2022) से 171% की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है. शासन द्वारा महंगाई दर में बढ़ोतरी के निर्णय से छठे वेतनमान में महंगाई भत्ता की दर मार्च 2022 से (भुगतान अप्रैल 2022) बढ़कर 196% हो जाएगी. इसका लाभ मध्यप्रदेश के निगम-मंडल के कर्मचारियों को होगा. जहां अभी सातवां वेतनमान लागू नही है.

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा 

इससे पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की गई थी. 11 फीसद वृद्धि होने के कारण सातवें वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 31 फीसद हो गया था. हालांकि इसके तुरंत बाद केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 फीसद वृद्धि की घोषणा के बाद उनका da बढ़कर 34 फीसद हो गया. जिससे MP के सातवें वेतनमान के कर्मचारी केंद्रीय कर्मचारी से 3 फीसद पीछे रह गए थे. वही छठे वेतनमान के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा आदेश जारी नहीं किए गए थे. वहीं अब छठे वेतनमान के महंगाई भत्ते में भी 25 फीसद की वृद्धि कर दी गई है. जिसका भुगतान अप्रैल महीने में किया जाएगा. MP में पेंशनर्स के बढ़े पेंशन पर मामला अभी भी अटका हुआ है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें