📅 Saturday, 10 October 2026 | 03:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,160 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल के चलने की अवधि बढ़ी

📅 07 September 2022, 11:07 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल के चलने की अवधि बढ़ी
जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल के चलने की अवधि बढ़ी

नर्मदापुरम् : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए  गाड़ी संख्या 02134/02133 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल के चलने की अवधि में विस्तार किया गया है। जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 07/10/ 2022 से 31/03/2023 तक जबलपुर से तथा गाड़ी संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 08/10/2022 से 01/04/2023 तक बांद्रा टर्मिनस से गन्तव्य के लिए अपने निर्धारित दिन एवं समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी।

केवल पश्चिम रेलवे के सूरत, वापी एवं बोरीवली, बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर गाड़ी के समय-सारणी में मामूली संशोधन किया गया है। जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल जबलपुर से अपने निर्धारित समय- सारणी के सनुसार चलती हुई सूरत स्टेशन पर 10.17 बजे पहुँचकर, 10.22 बजे प्रस्थान कर,11.34 बजे वापी स्टेशन पहुँचकर  11.36 बजे प्रस्थान कर, 13.08 बजे बोरीवली स्टेशन पहुँचकर, 13.10 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय 14.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस- जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से निर्धारित समय 17.20 बजे से 5 मिनट पूर्व 17.15 बजे प्रस्थान कर, 17.46  बजे बोरीवली पहुँचकर, 17.48 बजे प्रस्थान कर, 19.47 बजे वापी पहुँचकर, 19.49 बजे प्रस्थान कर, 21.13 बजे सूरत पहुँचकर, 21.18 बजे प्रस्थान कर, 22.58 बजे बड़ोदरा पहुँचकर, 23.08. बजे बड़ोदरा से अपने निर्धारित समय- सारणी के अनुसार गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।इससे पूर्व गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल को दिनांक 30/09/ 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 01/10/ 2022 तक चलाने का निर्णय लिया गया था।यात्री गण कृपया यात्रा से पूर्व एवं यात्रा के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करें।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें