📅 Friday, 09 October 2026 | 08:12 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,300 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,000 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

क्रेटा कार ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में कार ने 13 लोगों को रौंदा, 2 की मौत

📅 19 January 2026, 01:27 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
क्रेटा कार ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में कार ने 13 लोगों को रौंदा, 2 की मौत
क्रेटा कार ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में कार ने 13 लोगों को रौंदा, 2 की मौत

जबलपुर.

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरेला हाईवे पर आज शाम क्रेटा कार ने सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे 13 मजदूरों को रौंदा डाला। सड़क पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ये सभी मजदूर हाईवे पर लगी ग्रिल पर पेंटिंग का काम कर रहे थे। कार से मजदूरों को रौंदने के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

ये मजदूर हाईवे की ग्रिल पर पेंटिंग का काम करने के बाद वहीं बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित कार ने उनको रौंद दिया। पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। इन्होंने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से 2 महिला मजदूरों की मौत हो गई। 13 मजदूर बुरी तरह घायल हुए थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) पल्लवी शुक्ला ने बताया कि सिग्मा कॉलोनी के सामने एकता चौक के पास रोड पर 24 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। वे दोपहर 1:30 बजे खाना खाने लगे। इसी बीच बरेला से जबलपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की कार मजूदरों को रौंदते हुए फरार हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना बाद स्थानीय लोगों ने बरेला पुलिस और डायल 108 को कॉल करके जानकारी दी। कुछ देर में थाना प्रभारी अनिल पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल भिजवाया। 11 घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। एक की हालत गंभीर है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें