📅 Tuesday, 06 October 2026 | 08:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,100 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

क्लासमेट ने की 17 वर्षीय छात्रा की हत्या, लड़की के बातचीत बंद करने से नाराज था आरोपी

📅 05 May 2025, 10:35 AM • ✍️ PALIWALWANI • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
क्लासमेट ने की 17 वर्षीय छात्रा की हत्या, लड़की के बातचीत बंद करने से नाराज था आरोपी
क्लासमेट ने की 17 वर्षीय छात्रा की हत्या, लड़की के बातचीत बंद करने से नाराज था आरोपी

Dhar Murder: MP के धार जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 वर्षीय छात्रा की उसके क्लासमेट ने हत्या कर दी, क्योंकि उसने उससे बात करना बंद कर दिया था। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि 12वीं की छात्रा का शव शनिवार को जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर उमरबन पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में एक खेत में मिला।

क्लासमेट कर था काफी समय से परेशान

रिपोर्ट के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग ने बताया कि हत्या की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस को सूचना मिली कि एक क्लासमेट उसे परेशान कर रहा था।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने किशोरी की हत्या करना कबूल कर लिया। अधिकारी ने बताया कि उसने पुलिस को बताया कि वह उससे बात करना बंद करने के बाद परेशान था।

आरोपी ने लड़की को शुक्रवार रात एक खेत में मिलने के लिए बुलाया, जहां उसने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें