📅 Tuesday, 15 September 2026 | 09:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,003.82 ▼ -777.94 (-1.04%) निफ्टी 50: 23,118.60 ▼ -279.50 (-1.19%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,350 🥈 चांदी (1kg): ₹238,800 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
मध्य प्रदेश

खातेगांव मे फर्जी दवाखाना, खोल कर, फर्जी डाक्टर मरीजो की जान से खिलवाड कर रहा...!

📅 25 August 2026, 09:58 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
खातेगांव मे फर्जी दवाखाना, खोल कर, फर्जी डाक्टर मरीजो की जान से खिलवाड कर रहा...!
खातेगांव मे फर्जी दवाखाना, खोल कर, फर्जी डाक्टर मरीजो की जान से खिलवाड कर रहा...!

देवास खातेगांव म.प्र. विनोद भूतडा...✍ 

देवास जिले के खातेगांव मे बाजार मे स्थित इस फर्जी दवाखाने मे यह फर्जी डाक्टर मरीजो को दवाई गोली दे रहा है तथा इलाज कर रहा है, सिर मे लगने पर एक मरीज जिसके सिर पर पट्टी बंधी हुई है, उसे यह इंजेक्शन लगा रखा है. वही एक बुजुर्ग को स्टूल पर बैठा रखा है. वह आंख के मरीज है, यह उनकी आंख खोलने का इलाज कर रहा है.

अपने घर मे ही नर्सिग होम दवाखान खोल कर, मरीजो का इलाज करने वाले डाक्टर पर क्या... स्वास्थ्य विभाग कार्यवाही करेगा... क्या राजस्व विभाग के अधिकारी इस तरह के अवैध धंधे रोकने के लिए कदम उठायेगे. 

यह विचारणीय प्रश्न है, कन्नौद खातेगांव क्षेत्र मे ऐसे कई दवाखाने चल रहे है और इनके इलाज से मरीज कई बार ज्यादा बिमार हो रहे है. लेकिन यह तो उनको इलाज के नाम पर शोषण कर रहे है... पैसा भी लूट रहे है...जब इस फर्जी डाक्टर को मरीजो से इलाज करते देखा, तो विडियो बनाने लगे... तो यह पुलिस की धमकी देने लगा और कहने लगा इनको पकडो... इनका मोबाइल छिनो.... इस प्रकार की स्थिति से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फर्जी डाक्टर लोगो का किस तरह से शोषण कर रहे है.

देवास कलेक्टर त्रतु राज सिंह तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी सरोजनी जेन्स वेग से निवेदन है कि पिछले दिनो टोकखुर्द मे जो फर्जी दवाखाने तथा डाक्टर पर कार्यवाही की गयी... वैसी ही कार्यवाही खातेगांव, कन्नौद, कुसमान्या, पानीगांव, विकमपुर, हरणगांव,  लोहार्दा कांटाफोड, सतवास, आदि कस्बे और गांव मे की जाए... क्योकि इलाज के नाम पर गलत शलत दवाई... यह अनुभव हीन डाक्टर दे रहे है... मरीजो की जिंदगी से खिलवाड किया जा रहा है...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें