📅 Wednesday, 30 September 2026 | 08:44 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

इंदौर से गुना जा रही बस पुल से गिरी : 2 की मौत 52 यात्री घायल, 9 में से दो बच्चे गंभीर

📅 21 May 2024, 10:16 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर से गुना जा रही बस पुल से गिरी :  2 की मौत 52 यात्री घायल, 9 में से दो बच्चे गंभीर
इंदौर से गुना जा रही बस पुल से गिरी : 2 की मौत 52 यात्री घायल, 9 में से दो बच्चे गंभीर

राजगढ़.

राजगढ़ जिले के पचोर कस्बे के पास इंदौर से अशोकनगर जा रही यात्री बस ओवर ब्रिज की दीवार से टकराकर नीचे गिर गई। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में 52 लोग घायल हुए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार पचोर अस्पताल में कराया गया।

जानकारी के अनुसार घटना रात 1:30 के लगभग की है। जब बालाजी ट्रेवल्स की बस इंदौर से अशोकनगर की ओर जा रही थी। फिलहाल बस में सवार यात्री कुछ नींद में थे और ड्राइवर सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण अभी तक एक्सीडेंट क्यों हुआ या कैसे हुआ इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है की ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हुई और सीधे ओवर ब्रिज के नीचे गिर गई। घटना पचोर से कुछ ही दूरी पर स्थित सारंगपुर रोड के सतगुरु होटल के पास की है।

राजगढ़ जिले के पचोर कस्बे के पास इंदौर से रही इस बस में यात्रियों में अधिकांश लोग गुना और अशोकनगर जिले के बताए जा रहे हैं। 41 लोगों की एंट्री अस्पताल में है। जबकि आनन फानन में सभी घायलों को भर्ती किया गया था। ऐसे में कुछ लोगों की एंट्री भी नहीं हो सकी है।

मृतक में से एक की पहचान हो चुकी है जबकि दूसरे युवक की पहचान अभी की जा रही है। 9 लोग गंभीर घायल हैं। इनमें से एक युवक के दोनों पर पूरी तरीके से सीट में दब जाने से टूट गए। इतना ही नहीं दो बच्चों को भी गंभीर चोट आई हैं।

Bus Accident In Rajgarh :  मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर से गुना की ओर जा रही यात्री बस देर रात अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे गिर गई। इस हादसे में 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 43 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें