📅 Tuesday, 24 November 2026 | 01:35 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.72 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹125,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹155,600 • ☀️ उज्जैन: 17°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

साली के प्यार में पागल हुआ जीजा : पिता ने अपने बेटे को सड़क पर पटक दिया

📅 03 August 2024, 01:08 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
साली के प्यार में पागल हुआ जीजा : पिता ने अपने बेटे को सड़क पर पटक दिया
साली के प्यार में पागल हुआ जीजा : पिता ने अपने बेटे को सड़क पर पटक दिया

अमित पवार

बैतूल. मध्य प्रदेश के बैतूल से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा शख्स का अपनी ही साली पर दिल आ गया। वह उसके प्यार में इतना दीवाना हो गया कि उससे शादी करना चाह रहा था। लेकिन उसकी पत्नी को यह जरा भी मंजूर नहीं था। 

इसे लेकर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। जिसके बाद गुस्से में आकर युवक ने अपने 7 महीने के बेटे को सड़क पर पटक दिया। मासूम को काफी चोट लगी है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। वहीं पूरे मामले की जांच कर एफआईआर (FIR) दर्ज की जा रही है।

पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के भयावाडी गांव की है। आरोपी की पत्नी ने बताया कि पति उसकी बहन के साथ शादी करना चाहता था। जिस पर पत्नी सुखवंती ने आपत्ति ली थी। आज भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी बीच पति ने बच्चे को अचानक सड़क पर पटक दिया। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल