📅 Wednesday, 11 November 2026 | 11:13 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,879.40 ▲ +772.75 (+0.95%) • निफ्टी 50: 25,255.05 ▲ +210.40 (+0.84%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,960 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,700 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, जाने कैसे दर्ज कराये आपत्ति

📅 28 April 2023, 06:07 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, जाने कैसे दर्ज कराये आपत्ति
मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, जाने कैसे दर्ज कराये आपत्ति

मध्यप्रदेश. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पटवारी भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. अभ्यर्थी MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के जरिए इसे चेक कर सकते हैं. MP Patwari Exam का आयोजन 15 मार्च 2023 को किया गया था. इस परीक्षा के लिए 12 लाख से अधिक कैडिडेंट्स ने अप्लाई किया था.

बता दें कि इस भर्ती एग्जाम के जरिए पटवारी के 6755 सहित ग्रुप 2 और ग्रुप 4 के कुल 9 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा. जारी Provisional Answer Key पर अभ्यर्थी 1 मई तक ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं.

आपत्ति दर्ज कराने वाले अभ्यर्थी को प्रति प्रश्न 50 रुपये फीस जमा करनी होगी. ऑब्जेक्शन 1 मई तक ऑनलाइन मोड के जरिए दर्ज करा सकते हैं. प्रोविजन आंसर-की पर आने वाली आपत्तियों के निस्तारण के बाद चयन बोर्ड फाइनल आंसर-की और परिणाम जारी करेगा.

ऐसे चेक करें पटवारी परीक्षा आंसर-की

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.

होम पेज पर दिए गए प्रोविजनल आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें.

रोल कोड आदि दर्ज करें.

आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी.

अब चेक करें और यदि आपत्ति हो तो दर्ज कराएं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें