📅 Friday, 09 October 2026 | 11:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

नीमच में 34 कोरोना संक्रमित मरीज एक साथ मिले : मचा प्रशासन में हडकंप

📅 19 August 2020, 10:51 PM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नीमच में 34 कोरोना संक्रमित मरीज एक साथ मिले : मचा प्रशासन में हडकंप
नीमच में 34 कोरोना संक्रमित मरीज एक साथ मिले : मचा प्रशासन में हडकंप

नीमच । नोवल कोविड-19 कोरोना संक्रमण मरीजों में एकाएक वृद्वि होने से बाजारों में डर और भय दिख रहा है, वही प्रशासन की तमाम कोशिशों पर वही की जनता लापरवाही दिखा रही है। प्रशासन तमाम सुविधाएं मुहैया करा रहा है। लेकिन जनता मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना शायद भूल गई। 19 अगस्त 2020 बुधवार को एक साथ 34 नए मरीज सामने आए है। इस खबर से प्रशासन में हडकंप मच गया है। रतलाम की लैब से प्राप्त रिपोर्ट में आज 32 लोग पॉजिटिव आए हैं एवं नीमच के लैब से 2 लोग पॉजिटिव कुल मिलाकर अभी तक 34 लोग पॉजिटिव मिले। 

किस जगह कितने कोरोना संक्रमित मरीज मिले देखे :- 1 राजस्व कॉलोनी नीमच, 3 बघाना नीमच, 1 बंगला नंबर 25 नीमच, 2 सीआरपीएफ नीमच, 1 गोपाल गली नीमच, 1 नया बाजार नीमच, 1 नायका गली नीमच, 1 घंटाघर के पास नीमच, 2 नीमच सिटी नीमच, 1 पंचवटी कॉलोनी नीमच, 1 पटेल प्लाजा नीमच, 5 स्कीम नंबर 36 नीमच, 1 त्रिमूर्ति नगर नीमच, 1 विरानी कॉलोनी नीमच, 1 गुलाब खेड़ी नीमच, 1 वार्ड नंबर 8 अठाना ,2 नयागांव जावद, 1 कासिया जावद, 3 गांव झांतला, 2 गांव सावन में संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद एकाएक प्रशासन में हड़कंप मच गया। वही नीमच के बाजार में कोरोना को लेकर एक बार फिर डर बैठ रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्वि होने से जनता भी लापरवाही दिखा रही है, जिसके चलते आज एक फिर नीमच में कोरोना मरीजों के मामले में तेजी देखी गई। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

 ? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें