📅 Tuesday, 29 September 2026 | 09:07 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,200 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

झांसी के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 11 लोगों की मृत्यु

📅 15 October 2021, 08:28 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
झांसी के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 11 लोगों की मृत्यु
झांसी के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 11 लोगों की मृत्यु

दतिया : झांसी जिले के चिरगांव के पास छिरोना में ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने के कारण 11 लोगों की मृत्यु हो गई है. मृतक सभी दतिया जिले की भाण्ड़ेर तहसील के पण्ड़ोखर क्षेत्र के निवासी है. कलेक्टर श्री संजय कुमार ने इंदौर मेरी पहचान को बताया कि घटना की सूचना मिलने पर तत्काल अनुविभागीय दण्ड़ाधिकारी भाण्ड़ेर एवं पुलिस अधिकारी भी घटना स्थल की ओर रवाना हो गए है. घटना में मृतको के पोस्टमार्टम कराकर शासन के नियमानुसार सहायता राशि के प्रकरण तैयार किए जायेंगे. अनुविभागीय दण्ड़ाधिकारी भाण्ड़ेर श्री इकबाल मोहम्मद ने बताया कि भाण्ड़ेर तहसील के पण्ड़ोखर क्षेत्र के लोग ट्रैक्टर ट्राली से दर्शन हेतु चिरगांव झांसी जा रहे थे. चिरगांव के पास छिरोना में ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने के कारण 11 लोगों की मृत्यु हो गई है. जिसमें 7 महिलाएं 4 बच्चे शामिल है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें